OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी

OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी आने की अफवाह है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 17:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी आने की अफवाह है।
  • फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है।
  • फोन में AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

OnePlus ने अपकमिंग Nord फोन का टीजर जारी कर दिया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपनी Nord सीरीज का नया स्मार्टफोन टीज किया है। कंपनी के Nord 6 की चर्चा पिछले कई दिनों से है और फोन सुर्खियां बटोर रहा है। नए टीजर में कंपनी ने OnePlus Nord 6 मॉनिकर कंफर्म नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि यह अगला नॉर्ड फोन ही है जो कि संभावित रूप से नॉर्ड 6 हो सकता है। Nord 6 की लॉन्च डेट को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा किया गया है। फोन के अप्रैल की शुरुआत में आने की संभावना है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले फोन लगातार लीक्स में सामने आ रहा है। अब OnePlus ने अपकमिंग Nord फोन का टीजर जारी कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी ने इशारा दिया है कि अगला Nord फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा। यह #OnePlusNord के साथ टीज किया गया है। कंपनी ने एक पारदर्शी की बैग की फोटो शेयर की है जिसमें ईयरबड्स, चार्जर और एक स्मार्टफोन नजर आ रहा है। फोन के अंदर बड़ी बैटरी का संकेत मिलता है।  

Advertisement

OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी आने की अफवाह है। इस टीजर से पता चलता है कि कंपनी फोन के अंदर बड़ी बैटरी देने जा रही है। Geekbench लिस्टिंग में नया नॉर्ड फोन Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस नजर आया है। इस फोन में कई धांसू फीचर्स होंगे जो फ्लैगशिप डिवाइसेज में मिलते हैं। फोन में AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि OnePlus Nord 6 फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसलिए इसके स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा भी यहां से मिल जाता है। OnePlus Nord 6 अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है। OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है। फोन के अंदर 26% बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। 

OnePlus Nord 6 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस के अंदर 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। पुराने मॉडल की तुलना में फोन की कीमत बढ़कर आ सकती है। Nord CE 6 को भी कंपनी इसके साथ पेश कर सकती है जो कि इसका एक अफॉर्डेबल वर्जन होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.