OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर OnePlus Nord सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है
  • देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को पेश किया गया था

देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को लॉन्च किया गया था

स्मार्टफोन्स के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल OnePlus की नई सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 6 सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को लॉन्च किया गया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में OnePlus ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च का टीजर दिया है। इस सीरीज में OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus Nord सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। 
 
टेक ब्लॉगर Anvinraj Valiyathara ने एक अलग पोस्ट में बताया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2805 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus Nord CE 6 हो सकता है। इससे देश में OnePlus Nord CE 6 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। यह चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6V का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। भारत में आगामी स्मार्टफोन सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।  OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) OLED LTPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

इस सीरीज के OnePlus Nord 6 की यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - CPH2795 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को TUV, IMEI, SIRIM और TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Nord 6 की लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Nord 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.