OnePlus Nord 5 के लॉन्च से पहले सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर, दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा है मिड-रेंजर!

लिस्टिंग बताती है कि OnePlus Nord 5 में एक वेरिएंट 12GB रैम का भी मिलेगा और इसमें Android 15 रन करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2025 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8s Gen 3, 12GB RAM, Android 15 के साथ Geekbench पर दिखा फोन
  • 6650mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और मल्टीपल सर्टिफिकेशन क्लियर
  • लॉन्च डेट 8 जुलाई संभावित, OnePlus Ace 5 Ultra से मिलते-जुलते स्पेसिफिकेश

OnePlus Ace 5 Ultra (ऊपर तस्वीर में) के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में आ सकता है OnePlus Nord 5

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपने अगली जनरेशन के मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का कथित इंडियन वेरिएंट अब Geekbench पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रोसेसर, परफॉर्मेंस स्कोर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2707 वाले इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में अच्छा स्कोर हासिल किया है, क्योंकि माना जा रहा है कि फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करेगा, जो 3.01GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन को 12GB रैम के साथ टेस्ट किया गया है।

Geekbench पर OnePlus CPH2707 मॉडल नंबर को टेस्ट किया गया है, जिसे पहले से ही OnePlus Nord 5 के साथ जोड़ा जाता आया है। लिस्टिंग में फोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ टेस्ट किया गया है, जिसमें तीन कोर 2.02 GHz, चार कोर 2.80 GHz पर और एक कोर 3.01 GHz पर क्लॉक्ड था। आर्किटेक्चर और मदरबोर्ड मॉडल इसके Snapdragon 8s Gen 3 SoC होने की ओर इशारा करते हैं।

लिस्टिंग बताती है कि फोन में एक वेरिएंट 12GB रैम का भी मिलेगा और इसमें Android 15 रन करेगा। टेस्टिंग स्कोर की बात करें, तो इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 1977 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5090 स्कोर किया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 3.01GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।

OnePlus Nord 5 की ये पहली लिस्टिंग नहीं है, इससे पहले इसका ग्लोबल वेरिएंट CPH2709 मॉडल नंबर के साथ UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था। साथ ही फोन ने GCF, IMDA और TUV Rheinland जैसे कई इंटरनैशनल सर्टिफिकेशन भी पास किए हैं। TUV Rheinland लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 6650mAh की बैटरी होगी जो 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

लीक्स की मानें तो OnePlus Nord 5 के साथ Nord CE 5 को 8 जुलाई, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इनके मॉडल नंबर अलग-अलग मार्केट्स के लिए लीक हो चुके हैं, जिनमें Nord 5 के लिए CPH2709 (ग्लोबल) और CPH2707 (इंडिया), जबकि Nord CE 5 के लिए CPH2719 (ग्लोबल) और CPH2717 (इंडिया) हैं।
Advertisement

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि OnePlus Nord 5 भारत में Ace 5 Ultra के रीब्रांडेड मॉडल के रूप में आएगा। हालांकि, चीन में अल्ट्रा मॉडल में MediaTek Dimensity 9400e SoC दिया गया है। पहले भी कई ब्रांड्स ने अन्य मार्केट में अपने स्मार्टफोन को अलग चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। 

यदि Ace 5 Ultra की बात करें, तो इसमें 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स ब्राइटनेस, 100W चार्जिंग, 6700mAh बैटरी और 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप जैसे प्रभावित करने वाले फीचर्स मिलते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  6. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  6. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  7. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  8. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.