OnePlus Nord 4 लॉन्‍च होगा 12GB रैम, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ!

OnePlus Nord 4 : फोन में 5500 एमएएच बैटरी हो सकती है। यह 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 15:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 4 स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • मॉडल नंबर- CPH2621 नाम से स्‍पॉट हुआ नया वनप्‍लस
  • इसमें मिल सकता है 16 एमपी का फ्रंट कैमरा

OnePlus Nord 4: नए वनप्‍लस फोन में स्‍नैपड्रैगन 7 प्‍लस जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus बीते कुछ वक्‍त से खास स्‍ट्रैटिजी के तहत फोन लॉन्‍च कर रही है। सबसे पहले चीन में एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होता है। फ‍िर उसी का मॉडिफाइड वर्जन ग्‍लोबल मार्केट्स में अलग नाम के साथ पेश किया जाता है। OnePlus Ace 2V इसका एक उदाहरण हो सकता है, जिसे चीन में लॉन्‍च किया गया था और फ‍िर कुछ बदलावों के साथ वह डिवाइस ग्‍लोबल मार्केट में OnePlus Nord 3 moniker बनाकर पेश की गई। कहा जा रहा है कि इस बार OnePlus Ace 3V के साथ ऐसा हो सकता है। चीन में इस फोन को लाया जा चुका है। इसका थोड़ा बदला हुआ वर्जन OnePlus Nord 4 नाम के साथ ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉडल नंबर- CPH2621 नाम से एक नए वनप्‍लस फोन को गीकबेंच और यूरोफ‍िन्‍स सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर देखा गया है। लिस्टिंग से अनुमान मिलता है कि CPH2621 ही अपकमिंग ‘नॉर्ड 4' फोन हो सकता है।  

यूरोफ‍िन्‍स सर्टिफ‍िकेशन से खुलासा हुआ है कि OnePlus CPH2621 में 5,340mAh (रेटेड वैल्‍यू) की बैटरी होगी। यह 5500 एमएएच हो सकती है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

दूसरी ओर पता चला है कि CPH2621 मॉडल नंबर वाले वनप्‍लस फोन में स्‍नैपड्रैगन 7 प्‍लस जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि लिस्टिंग भी प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन सीपीयू और जीपीयू डिटेल से इनकी भनक लगती है। फोन में 12 जीबी रैम ऑफर की जा सकती है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगा। फोन ने सिंगल कोर टेस्‍ट में 1818 पॉइंट्स और मल्‍टी कोर टेस्‍ट में 4526 पॉइंट्स हासिल किए। 
Advertisement

दूसरी ओर, Camera FV 5 डेटाबेस लिस्टिंग से पता चलता है कि CPH2621 मॉडल नंबर वाले फोन का प्राइमरी कैमरा 12.6 मेगापिक्‍सल रेजॉलूशन में पिक्‍चर्स क्लिक करेगा। यह अगर पिक्‍सल बानिंग टेक्‍नॉलजी पर काम करता है तो फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.