OnePlus Nord 3 Launch Date: टेस्टिंग फेज में आया OnePlus Nord 3! 1.5K डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ मई में होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 3 की कीमत के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 12:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • अपकमिंग डिवाइस MediaTek Dimensity 9000 से लैस होगा, ऐसा कहा गया है।
  • यह स्मार्टफोन 30,000 से 40,000 रुपये की कीमत में भारत में आ सकता है।

OnePlus Nord 3 को OnePlus Nord 2 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाना है।

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन OnePlus की पॉपुलर Nord सीरीज में अगला एडिशन होने जा रहा है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है जिससे पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड 3 ग्लोबल लॉन्च अब नजदीक है। इतना ही नहीं, एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि OnePlus Nord 3 के लिए भारत में टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। यानि कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन में कथित तौर पर 6.72 इंच डिस्प्ले और Dimensity 9000 SoC देखने को मिल सकता है। आइए इस फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट से आपको रूबरू करवाते हैं। फोन की संभावित कीमत, फीचर्स और संभावित लॉन्च डेट यहां सामने आ चुकी है। 
 

OnePlus Nord 3 Launch Date

OnePlus Nord 3 लॉन्च डेट के बारे में OnePlus की ओर से घोषणा करना भले ही बाकी हो, लेकिन नई रिपोर्ट कहती है कि फोन भारत में टेस्टिंग फेज में एंटर कर चुका है। इसे OnePlus Nord 2 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। जाहिर है कि फोन कुछ बेहतर फीचर्स भी ऑफर करेगा। इसी बीच टिप्स्टर योगेश बरार ने OnePlus Nord 3 लॉन्च डेट और OnePlus Nord 3 स्पेसिफिकेशंस के बारे में ताजा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने कहा है कि यह फोन भारत के साथ ही ग्लोबल लेवल के लिए टेस्टिंग फेज में आ चुका है। यहां पर इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कहा गया है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में यह मार्केट में दस्तक दे सकता है। यानि कि मई के अंत तक फोन पेश किया जा सकता है। 
 

OnePlus Nord 3 Expected Specifications

वनप्लस नॉर्ड 3 के स्पेसिफिकेशंस भी टिप्स्टर ने पोस्ट में लिस्ट किए हैं। जिसके मुताबिक, इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। वनप्लस का ये अपकमिंग डिवाइस MediaTek Dimensity 9000 से लैस होगा, ऐसा कहा गया है। इसके कैमरा स्पेक्स बताते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में रियर में 64MP का मेन कैमरा सेंसर होगा जबकि 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस होगा। इसमें तीसरे सेंसर के तौर पर 2MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Nord 3 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 

OnePlus Nord 3 Price in India

OnePlus Nord 3 की कीमत के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टिप्स्टर योगेश बरार ने इसकी कीमत के बारे में कुछ संकेत दिए हैं। स्पेसिफिकेशंस बताते हुए टिप्स्टर ने साथ में ये भी कहा है कि यह स्मार्टफोन 30,000 से 40,000 रुपये तक की कीमत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus की ओर से जल्द ही इस फोन के बारे में कोई घोषणा की जा सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.