OnePlus Nord 3 में मिल सकता है ‘IR ब्‍लास्‍टर’ फीचर, क्‍या होता है यह? जानें

OnePlus Nord 3 : इस बार सेंसर को एक डेडिकेटेड ऐप्लिकेशन के साथ पेयर किया जाएगा, ताकि यूजर को बेहतर कंट्रोल मिल सके।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 मई 2023 18:51 IST
ख़ास बातें
  • आईआर ब्‍लास्‍टर को लाया जा सकता है अपकमिंग वनप्‍लस फोन में
  • यह फीचर यूजर की डिवाइस को रिमोट कंट्रोल की खूबियां भी देता है
  • अन्‍य डिवाइसेज को कंट्रोल करना हो जाता है आसान

आईआर ब्‍लास्‍टर की बड़ी खूबी होती है कि इसमें ब्‍लूटूथ पेयरिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) स्‍मार्टफोन को बहुत जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके फीचर्स और स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस से जुड़ी जानकारियां हम आपको देते आए हैं। अब एक नए लीक में नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन के खास फीचर का खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड 3 के साथ एक पॉपुलर फीचर वापसी करने जा रहा है। इसे आईआर ब्‍लास्‍टर (IR Blaster) कहा जाता है। आईआर ब्‍लास्‍टर की मदद से स्‍मार्टफोन को रिमोट कंट्रोल की खूबियां मिल जाती हैं और यूजर घर के एसी, स्‍मार्ट टीवी समेत अन्‍य स्‍मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकते हैं। 

मैक्स जंबोर ने बताया है कि वनप्‍लस अपने अपकमिंग स्‍मार्टफोन ‘वनप्लस नॉर्ड 3' में ‘आईआर ब्लास्टर' को फ‍िर से पेश करने पर काम कर रहा है। दावा है कि इस बार सेंसर को एक डेडिकेटेड ऐप्लिकेशन के साथ पेयर किया जाएगा, ताकि यूजर को बेहतर कंट्रोल मिल सके। आईआर ब्‍लास्‍टर की बड़ी खूबी होती है कि इसमें ब्‍लूटूथ पेयरिंग की जरूरत नहीं पड़ती। 

बात करें इस स्‍मार्टफोन की खूबियों की, तो ‘वनप्लस नॉर्ड 3' में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का एक लेंस और 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। 

कहा गया है कि OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक होकर आ सकता है। योगेश बराड़ का अनुमान है कि भारत में इस स्‍मार्टफोन की कीमत 30 से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है। इससे पहले एक अन्‍य रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन पिछले साल आए वनप्लस नॉर्ड 2 का उत्तराधिकारी होगा। नॉर्ड 2 को पिछले साल जुलाई में लाया गया था। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.