• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 3 Launch in India: 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, Super Fluid Display से लैस होगा Nord 3 5G! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

OnePlus Nord 3 Launch in India: 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, Super Fluid Display से लैस होगा Nord 3 5G! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

OnePlus Nord 3 भारत में लॉन्च (OnePlus Nord 3 Launch in India) 5 जुलाई के लिए कहा गया है।

OnePlus Nord 3 Launch in India: 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, Super Fluid Display से लैस होगा Nord 3 5G! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus India

Nord 3 में 17.12cm का Super Fluid Display होगा

ख़ास बातें
  • । हाल ही में फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो लीक हुआ था
  • Nord 3 में 17.12cm का Super Fluid Display 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • फोन में MediaTek Dimensity 9000 SoC बताया जा रहा है
विज्ञापन
OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE3 5G का लॉन्च कंफर्म हो चुका है। लॉन्च से पहले इसके अनबॉक्सिंग वीडियो तक लीक हो चुके हैं। लीक्स का सिलसिला अब और तेज हो गया है, क्योंकि स्मार्टफोन की रिलीज डेट काफी नजदीक आ चुकी है। OnePlus Nord 3 लॉन्च से पहले एक और बड़ा लीक सामने आया है। जिसमें फोन के मेन स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा किया गया है। इसके अलावा OnePlus की ओर फोन के डिस्प्ले को लेकर भी नया खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Nord 3 भारत में लॉन्च (OnePlus Nord 3 Launch in India) 5 जुलाई के लिए कहा गया है। हाल ही में वनप्लस नॉर्ड 3 अनबॉक्सिंग वीडियो (OnePlus Nord 3 Unboxing Video) लीक हुआ था जिसमें इसके कलर, डिजाइन, डिस्प्ले का पता चला था। OnePlus की ओर से OnePlus Nord 3 के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन भी आज रिवील कर दिए गए हैं। OnePlus India वेबसाइट पर कंपनी ने बताया है कि Nord 3 में 17.12cm का Super Fluid Display होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। यानि कि बेहतरीन कलर्स और स्मूद स्क्रॉलिंग का अच्छा एक्सपीरियंस फोन देगा, जैसा कि कंपनी ने दावा किया है। 
j0lv29v8

OnePlus India ने फोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है।
Photo Credit: OnePlus India


इसके इतर, OnePlus Nord 3 लॉन्च से पहले एक अन्य लीक में टिप्स्टर इवान ब्लास ने खुलासा किया है कि फोन में MediaTek Dimensity 9000 SoC पैक होकर आ रहा है। इसके साथ में 16GB तक रैम पेअर की गई है। फोन को हीट होने से बचाने के लिए वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी होगा। रेंडर्स का हवाला देते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि डिस्प्ले में सेंटर पंचहोल कटआउट मिलने वाला है। यह खुलासा आज कंपनी की ओर से भी हो गया है, जिसमें डिस्प्ले डिजाइन दिखाया गया है। 

फोन 6.74 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा, ऐसा कहा गया है। कैमरा की जहां तक बात है, इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल लेंस कैरी कर सकता है। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई गई है, जिसकी पुष्टि अभी कंपनी की ओर से होना बाकी है। फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग जैसे दमदार फीचर के साथ आ सकता है। 

OnePlus Nord 3 का प्राइस भी इससे पहले लीक हो चुका है। एक हालिया रिपोर्ट में हमने आपको भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत (OnePlus Nord 3 Price in India) के बारे में बताया था। जिसके मुताबिक, डिवाइस 32,000 से 37,000 रुपये के बीच में लॉन्च हो सकता है। OnePlus Nord 3 लेटेस्ट अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »