OnePlus Nord 2 को मिला एंड्रॉयड 13 स्टेबल अपडेट, जानें कैसे हैं नए फीचर्स

OnePlus Nord 2 इस लेटेस्ट रिलीज के साथ अपना आखिरी एंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड पाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 17:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 के लिए एंड्रॉयड 13 बेस्ड स्टेबल अपडेट जारी किया है।
  • OnePlus Nord 2 इस रिलीज के साथ अपना आखिरी एंड्रॉयड अपग्रेड पाएगा।
  • OnePlus ने जुलाई, 2021 में OnePlus Nord 2 को लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने जुलाई, 2021 में OnePlus Nord 2 को लॉन्च किया था। अब वनप्लस ने भारत में OnePlus Nord 2 के लिए एंड्रॉयड 13 बेस्ड स्टेबल अपडेट जारी किया है। यह लेटेस्ट अपडेट OnePlus Nord 2 OxygenOS 13 ओपन बीटा प्रोग्राम की घोषणा के बाद आया है, जिसे इस साल के शुरू में मार्च में पेश किया गया था। OnePlus Nord 2 इस लेटेस्ट रिलीज के साथ अपना आखिरी एंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड पाएगा।

OnePlus Nord 2 के लिए स्टेबल OxygenOS 13 अपडेट फर्मवेयर वर्जन DN2101_11.F.22 के साथ आया है। अब यह भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम पर अपडेट का ऐलान किया था। अपडेट एक्वामॉर्फिक डिजाइन,  बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के साथ फीचर्स की एक सीरीज प्रदान करता है। अभी तक एंड्रॉयड 13 अपडेट सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह साफ नहीं है कि इसे अन्य मार्केट्स में कब जारी किया जाएगा। यह अपडेट OnePlus Nord 2 और OnePlus Nord 2 PAC-MAN Edition यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement

OnePlus Nord 2 में एंड्रॉयड 13 अपडेट से एक्वामॉर्फिक डिजाइन थीम कलर्स जोड़े गए हैं जो कि विजुअल कंफर्ट प्रदान करते हैं। होम स्क्रीन पर बड़े फोल्डर दिए गए हैं। अब यूजर्स सिर्फ एक टैप से बड़े फोल्डर में ऐप खोल सकते हैं और फोल्डर में स्वाइप से पेज को बदल सकते हैं। मीडिया प्लेबैक कंट्रोल और क्विक सेटिंग ऑप्टिमाइज की गई है। स्क्रीनशॉट एडिटिंग के लिए ज्यादा मार्कअप टूल आया है। होम स्क्रीन पर विजेट्स जोड़ने के लिए सपोर्ट दिया गया है, इनफॉर्मेंशन डिस्प्ले ज्यादा पर्सनलाइज्ड हुई है। साइडबार टूलबॉक्स दिया गया है। कास्ट कंटेंट ऑटोमैटिकली टारगेट स्क्रीन पर चलाने के लिए स्क्रीनकास्ट ऑप्टिमाइज किया गया है। ज्यादा आसान एक्सपीरियंस के लिए ईयरफोन कनेक्टिवनिटी ऑप्टिमाइज की गई है। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले एनिमेशन पेश करने के लिए बिटमोजी ऑप्टिमाइज किया गया है।

सिक्योरिटी और प्राइवेसी अपडेट्स
Advertisement
चैट स्क्रीनशॉट के लिए एक ऑटोमैटिक पिक्सेलेशन फीचर आया है। सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोफाइल फोटो की पहचान कर सकता है और ऑटोमैटिकली पिक्सेलेट कर सकता है और चैट स्क्रीनशॉट में नाम डिस्प्ले कर सकता है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए क्लिपबोर्ड डाटा की रेगुलर क्लियरिंग प्रदान करता है। किड स्पेस में डिस्टेंस फ्रॉम फोन, एंबिएंट लाइट और सीटिंग पोस्चर रिमाइंडर जोड़ा गया है। बच्चों के विजन को प्रोटेक्ट करने के लिए किड स्पेस में आई कंफर्ट जोड़ा गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  3. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  4. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  5. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  7. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  8. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  9. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  10. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.