OnePlus Nord का 12 जीबी रैम वेरिएंट इस रंग में 6 अगस्त को बिकेगा

भारत में OnePlus Nord की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वनप्लस नॉर्ड का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Nord के 12 जीबी रैम वेरिएंट में मिलते हैं ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग
  • ब्लू मार्बल रंग 6 अगस्त को Amazon Prime Day 2020 सेल में होगा उपलब्ध
  • ग्रे ऑनिक्स रंग विकल्प की सेल होगी 4 अगस्त को

OnePlus Nord की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है

OnePlus Nord के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का ब्लू मार्बल रंग विकल्प भारत में 6 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न ने अपनी साइट पर एक बैनर के जरिए इसका खुलासा किया। हालांकि, इसी वेरिएंट का ग्रे ऑनिक्स रंग विकल्प और वनप्लस नॉर्ड का 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 4 अगस्त से देश में बिक्री पर जाएगा। इन दो कॉन्फिगरेशनों के अलावा, वनप्लस नॉर्ड का एक 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प है भी है, जो सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ब्लू मार्बल में OnePlus Nord का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में Prime Day 2020 Sale में बेचा आएगा, जो 6 अगस्त से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। ई-कॉमर्स पोर्टल ने इसके लिए खास माइक्रोसाइट भी बनाई है। OnePlus ने Gadgets 360 को यह भी पुष्टि की है कि 8 अगस्त से यह वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि वनप्लस नॉर्ड के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का केवल ब्लू मार्बल रंग विकल्प ही 6 अगस्त से उपलब्ध होगा। इसका इसका ग्रे ओनेक्स वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 4 अगस्त से देश में उपलब्ध होंगे।
 

OnePlus Nord price in India, sale details

भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। OnePlus Nord का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।
Advertisement

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।
Advertisement

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus Nord colours, OnePlus Nord Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.