Oneplus के पहले फोल्डेबल फोन के नाम का खुलासा "OnePlus Open", देगा Samsung, Google को टक्कर

OnePlus Open में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 10:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC मिल सकता है।
  • OnePlus Open में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।
  • OnePlus Open में 7.8 इंच की 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकती है।

Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काफी समय से चर्चा हो रही है। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 26 जुलाई को ट्विटर पर अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम की जानकारी दी है। OnePlus ने इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान कंफर्म किया था कि वह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इसे तीसरी तिमाही में पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा वनप्लस ने अपने OnePlus 11 लॉन्च इवेंट में फोल्डेबल की एक झलक भी दी थी। ऐसी संभावना है कि आगामी स्मार्टफोन Google Pixel Fold के साथ Samsung Galaxy Z Fold 5 को टक्कर देगा।
  OnePlus के ट्वीट के अनुसार, "हम ओपन होते हैं जब अन्य फोल्ड होते हैं" कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम को लेकर यह एक इशारा है। हालांकि कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। ऐसी संभावना है कि वनप्लस फोल्डेबल फोन को "वनप्लस ओपन" कहा जाएगा। OnePlus के फोल्डेबल फोन को लेकर हाल ही में कई लीक और अफवाहें इंटरनेट पर नजर आईं थी। हाल ही में आई रिपोर्ट में ​​दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 29 अगस्त को पेश हो सकता है। वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन, Oppo Find N2 का नया वर्जन हो सकता है। इसके आउटवर्ड फोल्डिंग डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फोल्डेबल ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन पहले चीन में एंट्री ले सकता है और फिर भारत और अमेरिका समेत मार्केट में ग्लोबल लेवल पर एंट्री ले सकता है।
Advertisement

OnePlus Open में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए कथित आगामी फोन में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। ऐसी जानकारी है कि इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

MWC 2023 में, OnePlus ने कंफर्म किया था कि वह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी ने बाद में वनप्लस 11 स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट के दौरान स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया था। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus Open, गैलेक्सी जेड फोल्ड 5, पिक्सल फोल्ड, वीवो एक्स फोल्ड 2 और हुवावे मेट एक्स3 जैसा होने की संभावना है।   
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.