OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

OnePlus के पहले फोल्डेबल फोन के बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अगस्त में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकती है
  • वनप्लस का ये फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है
  • OnePlus के पहले फोल्डेबल फोन के बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी उपलब्ध है

अफवाहें ये भी कह रही हैं कि वनप्लस का ये फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip (फोटो में) का रीब्रैंडेड वर्जन होगा।

Photo Credit: Oppo

वनप्लस फोल्डेबल फोन (OnePlus Foldable Phone) जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Samsung, Xiaomi जैसे ब्रैंड्स के फोल्डेबल फोन पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं। Tecno ने भी हाल ही में अपना फोल्डेबल फोन पेश किया है। Google की ओर से Pixel Fold भी 10 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट अब धीरे धीरे बड़ी हो रही है और अब OnePlus का नाम भी इसमें जुड़ने वाला है। एक लेटेस्ट अपडेट में पता चलता है कि वनप्लस का फोल्डेबल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर आप OnePlus Foldable स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। कंपनी अगस्त में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकती है। टिप्स्टर मैक्स जेम्बोर ने यह खुलासा किया है। इतना ही नहीं, टिप्स्टर ने इसके लिए एक फोटो भी शेयर की है जो कि टीजर इमेज जैसी दिख रही है। कंपनी की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, और न ही कंफर्म डेट बताई गई है कि फोल्डेबल फोन किस तारीख को लॉन्च होगा। लेकिन MWC 2023 में वनप्लस इस बात का संकेत दे चुकी है कि इस साल के भीतर वह अपना फोल्डेबल स्क्रीन फोन पेश कर सकती है। 

Samsung Galaxy Z Fold 5 भी इसी अवधि के दौरान लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं, वनप्लस फोल्डेबल फोन कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन होगा, जिसके बारे में ब्रैंड की ओर से इशारा दिया गया था कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा। यूजर एक्सपीरियंस इसमें फास्ट और स्मूद मिलने वाला है, जैसा कि अन्य वनप्लस स्मार्टफोन्स में कंपनी देने का दावा करती आ रही है। 

OnePlus के पहले फोल्डेबल फोन के बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। अफवाहें ये भी कह रही हैं कि वनप्लस का ये फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। चूंकि वनप्लस के स्मार्टफोन्स का अपना एक अलग यूजर बेस बताया जाता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी को फोल्डेबल सेग्मेंट में कुछ नया ही पेश करना चाहिए। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  2. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  6. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  7. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  8. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.