OnePlus भारत में लाएगी 20 हजार से कम कीमत के बजट स्मार्टफोन!

OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में नए फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है। ये फोन आने वाले समय में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2021 13:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट पर काम कर रही है।
  • फिलहाल बजट Nord रेंज के सभी फोन की कीमत 20 हजार रुपये से ऊपर है।
  • OnePlus ने मार्केट में फ्लैगशिप फोन के साथ ऐंट्री ली थी।

विलय के बाद ओप्पो अब वनप्लस के सामने शर्तें पेश कर रही है।

OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में नए फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है। ये फोन आने वाले समय में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है। इस साल की अगली तिमाही से लेकर 2022 की दूसरी तिमाही तक किसी भी समय यह फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अपने विलय के बाद Oppo अब OnePlus के लिए शर्तें तय कर रही है। वनप्लस ने हाल ही में यह भी घोषणा की थी कि वह अपने OxygenOS को ओप्पो के ColorOS के साथ विलय कर रहा है ताकि सभी डिवाइसेज में एफिशिएंसी में सुधार किया जा सके और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी स्टैंडर्डाइज़ किया जा सके। 

डेटा इंजीनियर और फ्रीलांस पत्रकार योगेश बराड़ ने ट्वीट किया है कि वनप्लस 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में स्मार्टफोन पेश करना चाहता है। फिलहाल, भारतीय बाजार में किफायती नॉर्ड रेंज के सभी फोन की कीमत 20 हजार रुपये से ऊपर है। बरार कहते हैं, ''ओप्पो को हमेशा किसी न किसी तरह से वनप्लस से जोड़ा गया है। मगर अब वे शर्तों को तय कर रहे हैं। वनप्लस एक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, और भारत के लिए 20k (20 हजार) से कम के फोन कार्ड पर हैं।” उनका कहना है कि ये फोन अगली तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं या 2022 की दूसरी तिमाही तक भी देरी हो सकती है। अभी के लिए इसके बारे में कन्फर्मेशन नहीं दी जा सकती है। 

OnePlus ने मार्केट में फ्लैगशिप फोन के साथ ऐंट्री ली थी और प्रीमियम ब्रैकेट में अच्छी पहचान हासिल की। पिछले साल वनप्लस ने बजट के अनुकूल फोन पेश करके अपनी नॉर्ड रेंज का विस्तार किया- एक ऐसी रणनीति जिसे उसने वर्षों तक नहीं अपनाया था। बराड़ का कहना है कि नए सब-20k फोन नॉर्ड ब्रांडिंग के साथ पेश किए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord N200 5G जैसे अल्ट्रा-अफॉर्डेबल फोन यूएस और कनाडा जैसे मार्केट्स में पेश किए हैं, लेकिन इन मॉडलों को अभी तक भारत में नहीं लाया गया है।

यदि बरार के ये कयास सही साबित होते हैं तो इसी तरह के फोन ग्लोबल मार्केट्स के अलावा भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकते हैं। भारतीय स्मार्टफोन सेगमेंट Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और अन्य भारतीय ब्रांडों के बजट फोन से भरा है। यह देखा जाना बाकी है कि इस भीड़भाड़ वाले सेगमेंट में वनप्लस के जुड़ने से चीजें हिलती हैं या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus budget smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.