OnePlus भारत में लाएगी 20 हजार से कम कीमत के बजट स्मार्टफोन!

OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में नए फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है। ये फोन आने वाले समय में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है।

OnePlus भारत में लाएगी 20 हजार से कम कीमत के बजट स्मार्टफोन!

विलय के बाद ओप्पो अब वनप्लस के सामने शर्तें पेश कर रही है।

ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट पर काम कर रही है।
  • फिलहाल बजट Nord रेंज के सभी फोन की कीमत 20 हजार रुपये से ऊपर है।
  • OnePlus ने मार्केट में फ्लैगशिप फोन के साथ ऐंट्री ली थी।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में नए फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है। ये फोन आने वाले समय में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है। इस साल की अगली तिमाही से लेकर 2022 की दूसरी तिमाही तक किसी भी समय यह फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अपने विलय के बाद Oppo अब OnePlus के लिए शर्तें तय कर रही है। वनप्लस ने हाल ही में यह भी घोषणा की थी कि वह अपने OxygenOS को ओप्पो के ColorOS के साथ विलय कर रहा है ताकि सभी डिवाइसेज में एफिशिएंसी में सुधार किया जा सके और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी स्टैंडर्डाइज़ किया जा सके। 

डेटा इंजीनियर और फ्रीलांस पत्रकार योगेश बराड़ ने ट्वीट किया है कि वनप्लस 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में स्मार्टफोन पेश करना चाहता है। फिलहाल, भारतीय बाजार में किफायती नॉर्ड रेंज के सभी फोन की कीमत 20 हजार रुपये से ऊपर है। बरार कहते हैं, ''ओप्पो को हमेशा किसी न किसी तरह से वनप्लस से जोड़ा गया है। मगर अब वे शर्तों को तय कर रहे हैं। वनप्लस एक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, और भारत के लिए 20k (20 हजार) से कम के फोन कार्ड पर हैं।” उनका कहना है कि ये फोन अगली तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं या 2022 की दूसरी तिमाही तक भी देरी हो सकती है। अभी के लिए इसके बारे में कन्फर्मेशन नहीं दी जा सकती है। 

OnePlus ने मार्केट में फ्लैगशिप फोन के साथ ऐंट्री ली थी और प्रीमियम ब्रैकेट में अच्छी पहचान हासिल की। पिछले साल वनप्लस ने बजट के अनुकूल फोन पेश करके अपनी नॉर्ड रेंज का विस्तार किया- एक ऐसी रणनीति जिसे उसने वर्षों तक नहीं अपनाया था। बराड़ का कहना है कि नए सब-20k फोन नॉर्ड ब्रांडिंग के साथ पेश किए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord N200 5G जैसे अल्ट्रा-अफॉर्डेबल फोन यूएस और कनाडा जैसे मार्केट्स में पेश किए हैं, लेकिन इन मॉडलों को अभी तक भारत में नहीं लाया गया है।

यदि बरार के ये कयास सही साबित होते हैं तो इसी तरह के फोन ग्लोबल मार्केट्स के अलावा भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकते हैं। भारतीय स्मार्टफोन सेगमेंट Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और अन्य भारतीय ब्रांडों के बजट फोन से भरा है। यह देखा जाना बाकी है कि इस भीड़भाड़ वाले सेगमेंट में वनप्लस के जुड़ने से चीजें हिलती हैं या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus budget smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »