वनप्लस की वेबसाइट पर इस्तेमाल किया था क्रेडिट कार्ड, तो...

कंपनी का कहना है कि जिन यूजर ने मध्य नवंबर से 11 जनवरी 2018 के बीच अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है, उनके डेटा चोरी होने का खतरा है। कंपनी के मुताबिक, अगर आपने पहले से सेव डीटेल के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया या 'क्रेडिट कार्ड वाया पेपाल' या 'पेपाल' का विकल्प चुना था, तो आप इससे प्रभावित नहीं हुए होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2018 19:01 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस यूजर के क्रेडिट कार्ड से अवैध लेन-देन संबंधी शिकायत का मिला जवाब
  • करीब 40,000 वनप्लस यूज़र के क्रेडिट कार्ड का ब्योरा गलत हाथों में गया
  • ग्राहकों से सीधे संपर्क कर मामले का निपटारा कर रही है कंपनी
पिछले हफ्ते वनप्लस की वेबसाइट पर से हैंडसेट खरीदने वाले कई यूजर ने शिकायत की थी कि उनके क्रेडिट कार्ड से अवैध लेन-देन हुए हैं। शिकायतें सामने आने के बाद कंपनी ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया था। अब कंपनी ने माना है कि करीब 40,000 वनप्लस यूज़र के क्रेडिट कार्ड का ब्योरा गलत हाथों में चला गया है। कंपनी की जांच से यह बात सामने आई है कि उसकी वेबसाइट पर खतरनाक कोड लगाकर हैकर करीब 40,000 यूज़र के क्रेडिट कार्ड डेटा चुराने में कामयाब हो गए हैं।

वनप्लस के ऑनलाइन फोरम पर कंपनी के एक कर्मचारी ने लिखा, ''हमारी वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ था और पेमेंट पेज पर एक खतरनाक स्क्रिप्ट जोड़कर हैकर ने क्रेडिट कार्ड ब्योरा चुराने की कोशिश की थी। यह स्क्रिप्ट बैकग्राउंड में काम कर रही थी, जिसकी वजह से यूजर के क्रेडिट कार्ड का डेटा सीधे ब्राउजर से ही 'चुराया' जा रहा था। अब इस स्क्रिप्ट से निजात पाई जा चुकी है।''

कंपनी का कहना है कि जिन यूजर ने मध्य नवंबर से 11 जनवरी 2018 के बीच अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है, उनके डेटा चोरी होने का खतरा है। कंपनी के मुताबिक, अगर आपने पहले से सेव डीटेल के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया या 'क्रेडिट कार्ड वाया पेपाल' या 'पेपाल' का विकल्प चुना था, तो आप इससे प्रभावित नहीं हुए होंगे।

बयान के मुताबिक, कंपनी अब इस 'साइबर हमले' से पीड़ित यूजर से सीधे संपर्क कर रही है और मामले के निपटारे के लिए उन्हें स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने में मदद कर रही है।
Advertisement

अगर आपने वनप्लस की वेबसाइट पर बताई गई समयसीमा के बीच क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया है तो आप अपने बैंक में नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दे दें। अगर आपके कार्ड पर कोई फर्जी लेन-देन नहीं भी हुआ है, तो भी ऐसा ही करें। अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर कोई भी अवांछित लेन-देन दिख रहा है तो तुरंत ही इस बारे में बैंक को सूचित करें और रिफंड के लिए आवेदन करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus price, Credit Card payment

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.