OnePlus के 5जी फोन होंगे 200-300 डॉलर महंगे

दुनियाभर में पहले 5जी स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। इस बीच OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा किया है कि कंपनी के 5जी फोन की कीमत मौज़ूदा फ्लैगशिप OnePlus 6T से कहीं ज्यादा होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018 13:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 5G फोन की कीमत 750 डॉलर से हो सकती है शुरू
  • Motorola भी 5जी मॉड पर काम कर रही है
  • OnePlus 5G फोन 2019 की पहली छमाही में लाया जाएगा
दुनियाभर में पहले 5जी स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। इस बीच OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा किया है कि कंपनी के 5जी फोन की कीमत मौज़ूदा फ्लैगशिप OnePlus 6T से कहीं ज्यादा होगी। बता दें कि वनप्लस ब्रांड को किफायती दाम में फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने के लिए जाना जाता है। इस कंपनी ने Qualcomm Snapdragon Technology Summit 2018 ने दावा किया था कि वह दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लाएगी जो यूनाइटेड किंगडम में नेटवर्क ईई पर काम करेगा। पीट लाउ ने इस समिट में यह भी दावा किया कि कंपनी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती फोन में से एक होगा।

The Verge को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा किया कि वनप्लस का पहला 5जी फोन कंपनी के ही 4जी फोन से 200-300 डॉलर (करीब 14,100-21,200 रुपये) महंगा होगा। बता दें कि कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है।

क्वालकॉम के प्रेसिडेंट क्रिस्टियानो एमॉन ने मीडिया के साथ एक अलग राउंडटेबल में दावा किया कि सभी 5जी फोन इतने महंगे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस तकनीक को एक्सक्लूसिव फीचर के तौर पर महंगी कीमत में देना चाहेगी। वनप्लस 5जी फोन की कीमत पर दिए गए लाउ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियां ज़्यादा आक्रामक कीमत में 5जी फोन ला सकती हैं।

पीट लाउ के बयान पर गौर किया जाए तो OnePlus 5G फोन की कीमत 750 डॉलर (करीब 53,000 रुपये) से 850 डॉलर (करीब 60,000 रुपये) के बीच हो जाएगी। ऐसे में हमें सैमसंग जैसी अन्य कंपनियों की प्राइसिंग का इंतज़ार करना होगा, जो भविष्य में 5जी मॉडल लाएगीं।
Advertisement

Motorola भी 5जी मॉड पर काम कर रही है जो मोटो मॉड्स को सपोर्ट करने वाले कंपनी के मौज़ूदा स्मार्टफोन को नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क सपोर्ट मुहैया कराएगा। लाउ ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी कीमत वाले पक्ष को नज़रअंदाज करके 5जी स्मार्टफोन लाएगी।
Advertisement

अक्टूबर महीने में वनप्लस 6टी के लॉन्च के दौरान पीट लाउ ने खुलासा किया था कि कंपनी का पहला 5जी फोन 2019 की पहली छमाही में लाया जाएगा। कंपनी ने 5जी फोन बनाने के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी भी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Pete Lau, 5G, OnePlus 7, OnePlus 5G phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.