OnePlus Buds ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 4,990 रुपये में लॉन्च

OnePlus लंबे समय से ऑडियो एक्सेसरी पेश करती रही है। लेकिन यह कंपनी का पहला ट्रू वायरलेस हेडसेट है। कंपनी के ईयरफोन्स में आउटर ईयर है जो फिटिंग में Apple AirPods जैसे हैं, लेकिन कीमत काफी कम है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 20:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है
  • व्हाइट, ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा OnePlus Buds
  • OnePlus का कहना है कि केस 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा
OnePlus Buds को भारत में 4,990 रुपये में लॉन्च कर दिया गया है। यह OnePlus के पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स हैं। कंपनी ने अपने इस ऑडियो प्रोडक्ट को बहु-प्रतीक्षित OnePlus Nord स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया। नए ईयरफोन्स तीन रंगों में उपलब्ध होंगे- व्हाइट, ब्लैक और ब्लू। इसकी सेल जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक वनप्लस बड्स को अमेज़न और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे।
 

OnePlus Buds specifications and features

OnePlus लंबे समय से ऑडियो एक्सेसरी पेश करती रही है। लेकिन यह कंपनी का पहला ट्रू वायरलेस हेडसेट है। कंपनी के ईयरफोन्स में आउटर ईयर है जो फिटिंग में Apple AirPods जैसे हैं, लेकिन कीमत काफी कम है। OnePlus Buds के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। यह फास्ट चार्जिंग के लिए कंपनी के स्टेंडर्ड वार्प चार्ज को सपोर्ट करता है। ईयरफोन्स का वज़न 4.6 ग्राम है, जबकि चार्ज़िंग केस का वज़न 36 ग्राम है।
Advertisement

OnePlus का कहना है कि केस 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा, वो भी सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में। हर चार्जिंग साइकल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। OnePlus Buds में Qualcomm aptX Bluetooth codec और डॉल्बी एटमस ऑडियो के लिए सपोर्ट है। ईयरफोन्स में प्लेबैक, कॉल्स और वॉयस असिस्टेंस के लिए टच कंट्रोल्स हैं।

वनप्लस बड्स वैसे तो किभी ब्लूटूथ सोर्स डिवाइस के साथ काम करेगा। लेकिन इसे OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ इस्तेमाल करने पर कई अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स में अल्ट्रा लो-लेटेंसी ऑडियो भी शामिल है।
Advertisement
 

OnePlus Buds price vs competition

वनप्लस बड्स से पहले कंपनी ने मई महीने में 1,999 रुपये में OnePlus Bullets Wireless Z को लॉन्च किया था। OnePlus ने 2018 में 3,990 रुपये वाले OnePlus Bullets Wireless के साथ ऑडियो सेगमेंट में कदम रखा था। इसके बाद 5,990 रुपये वाला OnePlus Bullets Wireless 2 ऑडियो प्रोडक्ट 2019 में पेश किया गया। 4,990 रुपये वाला वनप्लस बड्स कंपनी का लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट है।

अपने प्रोडक्ट सेगमेंट के हिसाब से OnePlus Buds की कीमत बेहद ही आक्रामक है। मार्केट में इसकी भिड़ंत 1More Stylish True Wireless Earphones और हाल ही में 5,990 रुपये में पेश किए गए Vivo TWS Neo ईयरफोन्स से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Buds Price, OnePlus Buds Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.