OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट

इस स्मार्टफोन को OnePlus 16 के साथ जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2026 16:23 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट हो सकता है
  • OnePlus Ace 7 में 1.5K फ्लैट पैनल दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं

हाल ही में OnePlus Ace 6 Ultra को पेश किया गया है

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले 185 Hz के अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। OnePlus Ace 7 में गेमिंग के लिए कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus के एक हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस की Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। यह OnePlus Ace 7 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, इससे पहले इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने की अटकल थी। 

OnePlus Ace 7 में 1.5K फ्लैट पैनल 185 Hz के अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग एक्टिव कूलिंग फैन के साथ की जा रही है। OnePlus Ace 7 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को OnePlus 16 के साथ जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

हाल ही में OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272×2,772 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 9500 और ARM Mali-GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus Ace 6 Ultra की 8,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.