OnePlus Ace 6 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

OnePlus Ace 6 की चीन में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर हाल ही में लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर्स भी शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 17:25 IST
ख़ास बातें
  • अगले सप्ताह इस स्मार्टफोन को OnePlus 15 के साथ चीन में पेश किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जाएगा
  • OnePlus Ace 6 में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा

इसके साथ OnePlus 15 को भी पेश किया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus Ace 6 जल्द लॉन्च किया जाएगा। अगले सप्ताह इस स्मार्टफोन को OnePlus 15 के साथ चीन में पेश किया जाएगा। OnePlus Ace 6 के इंटरनेशनल वेरिएंट को OnePlus 15R के तौर पर लाया जा सकता है। 

OnePlus Ace 6 की चीन में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर हाल ही में लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर्स भी शुरू हो गए हैं। OnePlus ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite नए 'विंड चिप गेमिंग कोर' के साथ होगा। OnePlus Ace 6 में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Glacier Cooling System मिलेगा। OnePlus Ace 6 में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 7,800 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus Ace 6 का BOE OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165  Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को OnePlus 15R  के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ OnePlus 15 को भी पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। OnePlus 15 की 7,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLQ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus Ace 6 हो सकता है। चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर OnePlus Ace 6 की मॉडल नंबर - PLQ110 के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह स्मार्टफोन 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,050 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,440 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इसमें आठ-कोर CPU 3.53 GHz की बेस फ्रीक्वेंसी और 4.32 GHz की पीक फ्रीक्वेंसी है। ये CPU स्पीड Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ जुड़ी है। OnePlus Ace 6 को व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 213 ग्राम का होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.