OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: दोनों प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के बीच कितना अंतर? यहां जानें

नीचे हम OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के साथ बहुत से अन्य सेगमेंट की आपस में तुलना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 20:06 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 1.5K (2780×1264 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 6.78-इंच डिस्प्ले मिलता है
  • वेनिला मॉडल Snapdragon 8 Gen 3, जबकि Pro मॉडल 8 Elite SoC पर चलता है
  • दोनों में एक समान 50MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 सीरीज को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं। दोनों मॉडल्स 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनमें 4500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वेनिला मॉडल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Pro मॉडल Snapdragon 8 Elte SoC से लैस आता है। डिस्प्ले के साथ-साथ Ace 5 और Ace 5 Pro में कनेक्टिविटी, गेमिंग और कुछ अन्य समानाएं भी हैं, लेकिन साथ ही कुछ बड़े अंतर भी हैं। इनमें से OnePlus Ace 5 Pro को चीन के लिए एक्सक्लूसिव रखा जाएगा और Ace 5 को भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में कुछ मामूली बदलावों के साथ OnePlus 13R के रूप में पेश किया जा सकता है। यदि आप OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के बीच समानताओं और अंतर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह कंपेरिजन आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम इनके डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के साथ बहुत से अन्य सेगमेंट की आपस में तुलना कर रहे हैं।
  

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Software, Display

OnePlus Ace 5 सीरीज के दोनों मॉडल Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इनमें 1.5K (2780×1264 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 1Hz से 120Hz के बीच बदलने वाले रिफ्रेश रेट से लैस 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों मॉडल्स में 2160Hz PWM डिमिंग और 4500 nits तक का प्रभावशाली पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले वनप्लस क्रिस्टल शील्ड ग्लास द्वारा प्रोटेक्टिड है। 
 

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Performance

Ace 5 Adreno 750 GPU के साथ Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जबकि Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो Adreno 830 GPU के साथ जुड़ा है। दोनों फोन 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।
 

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Camera

दोनों Ace 5 मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP मेन सेंसर (Sony IMX906), 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355) और क्लोज-अप शॉट्स के लिए 2MP मैक्रो कैमरा (OmniVision OV02B) शामिल है। सेटअप 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, डिवाइस f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP फ्रंट कैमरा (Sony IMX480) से लैस है, जो 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
 

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Battery

Ace 5 में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6415mAh की बैटरी है, जबकि Ace 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6100mAh की बैटरी मिलती है। 
 

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Connectivity

कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VOLTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB Type-C शामिल हैं। दोनों डिवाइस सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए Beidou, Galileo, GLONASS और QZSS सिस्टम से लैस आते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर और IP65 वाटर और स्प्लैश रजिस्टेंस शामिल हैं।
 

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Build

Ace 5 के आयाम 161.72 x 75.77 x 8.02 mm और वजन 206 ग्राम (ग्लास) व 223 ग्राम (सिरामिक) है। वहीं, Ace 5 Pro के आयाम 161.72 x 75.77 x 8.14 mm और वजन 203 ग्राम (ग्लास और सिरामिक दोनों के लिए) है।
 

OnePlus Ace 5 vs Ace 5 Pro: Price

OnePlus Ace 5 के बेस 12GB + 256GB की कीमत 2,299 युआन (करीब 26,800 रुपये) है। इसके 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (करीब 29,100 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 32,700 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 35,000 रुपये) और टॉप-ऑप-द-लाइन 16GB + 1TB (केवल सिरामिक) की कीमत 3,499 (करीब 40,800 रुपये) है।
Advertisement

वहीं, OnePlus Ace 5 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (करीब 39,700 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (करीब 43,200 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 46,670 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 4,199 युआन (करीब 49,000 रुपये), 16GB + 512GB (सिरामिक) की कीमत 4,299 युआन (करीब 50,200 रुपये) और टॉप-एंड वेरिएंट 16GB + 1TB (सिरामिक) की कीमत 4,699 युआन (करीब 54,900 रुपये) है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  4. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  5. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  7. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  8. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  9. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  10. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.