OnePlus Ace 5 फोन 6200mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस! स्पेसिफिकेशंस लीक

Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2024 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
  • इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है।
  • इसमें 6,200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले मिलता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपनी Ace सीरीज में अगले एडिशन की तैयारी कर रही है। OnePlus Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में लीक्स अब तेज हो गए हैं। सीरीज के इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है। अब लॉन्च से पहले सीरीज के संभावित वनिला मॉडल यानी OnePlus Ace 5 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक और लीक सामने आया है। OnePlus Ace 5 के अलावा इस सीरीज में OnePlus Ace 5 Pro के भी लॉन्च होने की संभावना है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है कि OnePlus Ace 5 में 6.78 का  8T LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा और यह माइक्रो कर्वेचर डिजाइन में आने वाला है। 

Ace सीरीज का यह अपकमिंग हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 6,200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह डुअल सेल बैटरी हो सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा जो कि 100W चार्जर के साथ आ सकता है। बड़ी बैटरी के साथ इतनी ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता इस फोन का खास आकर्षण हो सकता है। 

कैमरा की बात करें तो Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसमें बड़ा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है। फोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के तौर पर पेश कर सकती है। 

OnePlus Ace 5 Pro सीरीज का टॉप मॉडल होगा लेकिन इसके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कयास है कि फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की अपकमिंग Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। जल्द ही कंपनी की ओर से इनके बारे में कोई अधिकारिक खुलासा होने की संभावना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.