OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro फोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ होंगे लॉन्च! चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

अपकमिंग OnePlus Ace 5 सीरीज 6,500mAh बैटरी से लैस सकती है, जिसकी अधिकतम क्षमता वर्तमान में 6,300-6,500mAh के बीच बताई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 19:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में 6,500mAh बैटरी मिल सकती है
  • इनमें 100W डुअल-सेल रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई है
  • सीरीज में सिरेमिक बिल्ड और एक फ्लैट डिस्प्ले होने का इशारा भी किया गया है
OnePlus Ace 5 Pro और वेनिला Ace 5 को लेकर फिलहाल कंपनी ने चुप्पी बनाई हुई है, लेकिन इंटरनेट पर पिछले कुछ महीनों से इन्हें लेकर कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं। हाल ही में इनके लॉन्च टाइमलाइन का इशारा दिया गया था और साथ ही इनमें 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर मिलने का दावा किया गया था और अब, एक टिप्सटर ने इनकी बैटरी और चार्जिंग आउटपुट की जानकारी शेयर की है। लेटेस्ट लीक से पता चलता है कि दोनों OnePlus स्मार्टफोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी से लैस होंगे। कहा जा रहा है कि OnePlus Ace 5 Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि Ace 5 Pro में अघोषित Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन के कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक किए जा चुके हैं।

चीन के टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने अपने वीवो अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इशारा दिया है कि अपकमिंग OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में 6,500mAh बैटरी मिल सकती है। टिप्सटर ने इन्हें SM8750 और SM8650 के साथ बुलाया है, जो अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 4 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के मॉडल नंबर हैं। यूं तो अपने पोस्ट में टिपस्टर ने OnePlus स्मार्टफोन का नाम नहीं लिया है, लेकिन उसके हालिया वीबो पोस्ट को देखते हुए समझा जा सकता है कि यह अपकमिंग OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro हैं।

पोस्ट में बताया गया है कि अपकमिंग OnePlus फोन 6,500mAh बैटरी से लैस होंगे, जिसकी अधिकतम क्षमता वर्तमान में 6,300-6,500mAh के बीच है और सिलिकॉन मटेरियल लगभग 10%± है। OnePlus Ace 5 Pro और Ace 5 में 100W डुअल-सेल रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई है। इसके अलावा, पोस्ट में यह भी कहा गया है कि Pro वेरिएंट के टेलीफोटो लेंस में JN1 सेंसर का उपयोग किया जाएगा। सीरीज में सिरेमिक बिल्ड और एक फ्लैट डिस्प्ले होने का इशारा भी किया गया है।

फिलहाल OnePlus ने इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर चुप्पी बनाई रखी है। हालांकि, समान टिपस्टर ने पहले दावा किया था कि OnePlus Ace 5 Pro और Ace 5 में BOE X2 डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन लेकर आता है। उम्मीद है कि सीरीज बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए राइट-एंगल मेटल मिडल फ्रेम से लैस होगी। इसी टिप्सटर ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया था कि Ace 5 सीरीज को इसी दिसंबर में लॉन्‍च किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लॉन्च जनवरी के लिए टाला जा सकता है।
Advertisement

OnePlus की Ace सीरीज को ग्‍लोबल मार्केट्स में बदले हुए मॉडल नेम के साथ लाया जाता रहा है। भारत में ये फोन किस नाम से आएंगे, अभी कन्‍फर्म नहीं है। भारत में वर्तमान में OnePlus 12 फ्लैगशिप सीरीज मौजूद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.