OnePlus Ace 5 Pro होगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन? डिटेल्स हुईं लीक

OnePlus का अपकमिंग Ace 5 में Ace 5 Pro के समान 6.78-इंच का फ्लैट 8T OLED पैनल मिलेगा, जो BOE X2 पैनल होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Ace 5 में Ace 5 Pro के समान 6.78-इंच का फ्लैट 8T OLED पैनल मिलेगा
  • फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिल सकता है
  • Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 16GB तक LPDDR5X रैम से हो सकता है लैस

OnePlus Ace 3 (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है OnePlus Ace 5

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया और अब कंपनी इसे भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, एक और OnePlus स्मार्टफोन सीरीज है, जिसे Ace के नाम से चीन में लॉन्च किया जाता है। इस सीरीज के एक वेरिएंट को कंपनी ग्लोबल मार्केट में 'R' मॉनिकर से लॉन्च करती है और एक चीन के लिए एक्सक्लूसिव रहता है। पिछले कुछ समय से OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लेकर लीक्स ने तेजी पकड़ ली है। दोनों मॉडल्स के कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं और अब, एक लेटेस्ट लीक से ऐसा प्रतीत होता है कि OnePlus Ace 5 Pro मार्केट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं, OnePlus Ace 5 के स्पेसिफिकेशन्स को फिर से लीक किया गया है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus Ace 5 के स्पेसिफिकेशन्स को एक पोस्ट में शेयर किया। टिपस्टर का दावा है कि OnePlus का अपकमिंग Ace 5 में Ace 5 Pro के समान 6.78-इंच का फ्लैट 8T OLED पैनल मिलेगा, जो BOE X2 पैनल होगा। डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी और 2-मेगापिक्सल तीसरा सेंसर शामिल हो सकता है।

आगे बताया गया है कि Ace 5 Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh से अधिक की बैटरी होने की उम्मीद है। इसी टिप्सटर ने पहले दावा किया था कि Ace 5 सीरीज में 6,300mAh - 6,500mAh की बैटरी होगी।

बता दें कि टिप्सटर के इस लीक पोस्ट के रिप्लाई पर एक यूजर द्वारा पूछे जाने पर कि मिड-रेंज में कौन सा स्मार्टफोन Snapdragon Extreme Edition चिपसेट से लैस होगा?, टिपस्टर ने बताया कि Ace 5 Pro सबसे सस्ते 8 Extreme Edition के लिए लड़ाई करेगा। बता दें कि Redmi K80 Pro के भी इसी चिपसेट से लैस होने की संभावना है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुआ Realme GT 7 Pro अभी तक का सबसे सस्ता 8 Elite चिपसेट वाला स्मार्टफोन है, जिसकी चीन में कीमत 3,599 युआन है। ऐसे में यदि टिप्सटर का दावा सही होता है, तो हम Redmi K80 Pro और Ace 5 Pro के बीच कीमत के मामले में बड़ी वॉर देखने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

OnePlus Ace 5 सीरीज के नवंबर के अंत या दिसंबर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। हर साल की तरह Pro वेरिएंट चीनी बाजार के लिए एक्सक्लूसिव रह सकता है, जबकि Ace 5 को OnePlus 13R के रूप में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.