OnePlus Ace 3V में होगी 16GB रैम, 5500mAh बैटरी! लॉन्चिंग जल्‍द

वनप्‍लस ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर फोन की रैम और स्‍टोरेज के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मार्च 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V को जल्‍द लॉन्‍च किया जाएगा
  • क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर होगा इसमें
  • 50 मेगापिक्‍सल के डुअल-कैमरा सिस्‍टम से लैस होगा फोन

वनप्‍लस चीन के प्रेसिडेंट, लीजी लुइस यह बता चुके हैं कि OnePlus Ace 3V की बैटरी लाइफ अच्‍छी है।

OnePlus Ace 3V स्‍मार्टफोन को बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म करने से पहले कंपनी इस डिवाइस के स्‍पेक्‍स शेयर कर रही है। यह पहले ही बताया जा चुका है कि नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर होगा। इस प्रोसेसर के साथ यह दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन होगा। कंपनी ने इस फोन के फ्रंट डिजाइन की भी जानकारी दी है। पता चला है कि यह स्‍मार्टफोन 16GB तक LPDDR5x रैम के साथ आएगा और 512GB स्‍टोरेज इस फोन में होगा। 

वनप्‍लस ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर फोन की रैम और स्‍टोरेज के बारे में बताया है। टीजर से यह भी पता चला है कि नए वनप्‍लस फोन को 48 महीनों की TUV SUD फ्लुएंसी A रेटिंग मिली है। किसी फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच कैसा तालमेल है, यह मापने के लिए दुनियाभर में इस रेटिंग को इस्‍तेमाल किया जाता है। 

इसके अलावा, वनप्‍लस चीन के प्रेसिडेंट, लीजी लुइस यह बता चुके हैं कि OnePlus Ace 3V की बैटरी लाइफ अच्‍छी है। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। उनका यह भी कहना है कि नए वनप्‍लस की बैटरी परफॉर्मेंस OnePlus 12 से बेहतर है। यह भी कहा जाता है कि फोन में OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। इसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होगा और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। 

यह स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के डुअल-कैमरा सिस्‍टम, डुअल स्‍पीकर, आईआर ब्‍लास्‍टर जैसी खूबियों के साथ आ सकता है। अब तक शेयर हुए फोन के डिजाइन से पता चला है कि OnePlus Ace 3V डिस्प्ले में सेल्फी शूटर के लिए पंच होल कटआउट है और इसके चारों ओर पतले बेजेल्स हैं। इसमें अलर्ट स्लाइडर बाईं ओर है, जबकि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर होने की संभावना है। बीते हफ्ते ही स्मार्टफोन का एक लाइव शॉट ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें रियर डिजाइन का पता चला था। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.