OnePlus Ace 3 में होगी इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट, Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी, कंपनी ने किया कंफर्म

कंपनी ने बताया है कि वह फोन के लिए 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट देती रहेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2023 20:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें अल्ट्रा थिन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
  • यह ColorOS पर ऑपरेट करने वाला है।
  • इसमें सुपर लीनियर डुअल स्पीकर होंगे जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट भी होगा।

OnePlus Ace 3 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 की लॉन्च डेट चीन में 4 जनवरी के लिए निर्धारित है। कंपनी लॉन्च से पहले एक के बाद एक फोन के फीचर्स रिवील कर रही है। इन दिनों फोन काफी चर्चा में है। यह ग्लोबल लेवल पर भी OnePlus 12R के नाम से लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने कुछ और फीचर्स का खुलासा किया है। यहां डिस्प्ले और फोन के ऑडियो फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। OnePlus Ace 3 में 50MP ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है, कंपनी कैमरा सैम्पल भी रिलीज कर चुकी है। आइए जानते हैं ताजा अपडेट क्या कहता है। 

OnePlus Ace 3 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है। वनप्लस फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। अब ब्रांड ने फोन के कुछ और फीचर्स से पर्दा उठाया है। डिस्प्ले के बारे में कहा गया है कि इसमें अल्ट्रा थिन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। साथ में स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 (Corning Gorilla Glass Victus 2) प्रोटेक्शन भी दिया गया है। यह ColorOS पर ऑपरेट करने वाला है। कंपनी ने बताया है कि वह फोन के लिए 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट देती रहेगी। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अधिकारिक पोस्टर शेयर किया है। 

Advertisement
OnePlus फोन के साउंड को लेकर खुलासा करते हुए यहां बताया गया है कि इसमें सुपर लीनियर डुअल स्पीकर होंगे जिसमें Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी होगा। Dolby Atmos को रिच साउंड एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। GPS फीचर तगड़ा बताया गया है जिसमें L1 और L5 डुअल फ्रीक्वेंसी जीपीएस होगा। इससे लोकेशन में एक्यूरेसी ज्यादा मिलेगी। साथ ही B1I + B1C + B2a के रूप में तीन बैंड वाला Beidou सिस्टम फोन में होगा। 

इसके अलावा एक अन्य हालिया अपडेट में कंपनी ने बताया है कि फोन में कंपनी 360 डिग्री एंटेना देने जा रही है। इसकी मदद से फोन में सिग्नल क्वालिटी बेहतर देखने को मिलने वाली है। यह गेमर्स के लिए भी उपयोगी होगा। साथ ही कंपनी ने इसमें WiFi 7 का सपोर्ट दिया है। गेमर्स के लिए खासतौर पर फोन गेम क्लाउड कम्प्यूटिंग प्राइवेट नेटवर्क फीचर के साथ आएगा। यह 2 साल तक फ्री ट्रायल के साथ आने वाला है। फोन में मल्टीडिरेक्शनल NFC सपोर्ट होगा, यानी कि एक से ज्यादा दिशाओं में यह एनएफसी को कनेक्ट कर सकेगा। यूजर को कनेक्टिविटी के लिए फोन को किसी खास दिशा में घुमाने की जरूरत नहीं होगी। फोन में ProXDR पैनल होगा और फोटो मैट्रिक्स डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी मिलने वाली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.