• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 3 में होगा 360 डिग्री एंटेना, WiFi 7, और खास गेमिंग फीचर! 4 जनवरी को होगा लॉन्च

OnePlus Ace 3 में होगा 360 डिग्री एंटेना, WiFi 7, और खास गेमिंग फीचर! 4 जनवरी को होगा लॉन्च

OnePlus Ace 3 एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस होने वाला है जिसमें कंपनी 360 डिग्री एंटेना देने जा रही है।

OnePlus Ace 3 में होगा 360 डिग्री एंटेना, WiFi 7, और खास गेमिंग फीचर! 4 जनवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 घरेलू मार्केट में 4 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर हो सकता है।
  • सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus Ace 3 में BOE का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा।
विज्ञापन
OnePlus का चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 घरेलू मार्केट में 4 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6.78 इंच BOE OLED पैनल, 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में कंपनी ने फोन के कैमरा सैम्पल रिलीज किए हैं। अब लॉन्च से पहले कंपनी एक और बड़ी जानकारी इस फोन के बारे में दी है। दरअसल वनप्लस ने सिग्नल स्टेबिलिटी को लेकर महत्वपूर्ण डिटेल्स दिए हैं। 

OnePlus Ace 3 एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस होने वाला है जिसमें कंपनी 360 डिग्री एंटेना देने जा रही है। वनप्लस ने लॉन्च से पहला इसकी जानकारी दी है। इसकी मदद से फोन में सिग्नल क्वालिटी बेहतर देखने को मिलने वाली है। यह गेमर्स के लिए भी उपयोगी होगा। साथ ही कंपनी ने इसमें WiFi 7 का सपोर्ट दिया है। गेमर्स के लिए खासतौर पर फोन गेम क्लाउड कम्प्यूटिंग प्राइवेट नेटवर्क फीचर के साथ आएगा। यह 2 साल तक फ्री ट्रायल के साथ आने वाला है। 

इसके अलावा इस अपडेट में बताया गया है कि फोन में मल्टीडिरेक्शनल NFC सपोर्ट होगा, यानी कि एक से ज्यादा दिशाओं में यह एनएफसी को कनेक्ट कर सकेगा। यूजर को कनेक्टिविटी के लिए फोन को किसी खास दिशा में घुमाने की जरूरत नहीं होगी। फोन में ProXDR पैनल होगा और फोटो मैट्रिक्स डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी मिलने वाली है। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार संभावित स्पेसिफिकेशंस में OnePlus Ace 3 में BOE  का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा। यह डिस्‍प्‍ले 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स तक जा सकती है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz होगा। टॉप सेंटर में एक पंच होल डिस्‍प्‍ले में होगा, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा को  फिट किया जाएगा।

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है। 100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी इसमें मिल सकती है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन के फ्रंट साइड में देखने को मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »