OnePlus Ace 3 Genshin Impact एडिशन में मिलेगी T-शेप चार्जिंग केबल और रिंग लाइट, जानें

OnePlus का दावा है कि चार्जर सिर्फ 27 मिनट में 5500mAh की बैटरी को 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 11:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 के खास फीचर्स में से एक इसकी यूनिक चार्जिंग केबल है।
  • कस्टमाइज केबल के साथ एक पावर एडॉप्टर है जिस पर "KEQING" लोगो है
  • OnePlus Ace 3 को 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग से फुल चार्ज कर सकते हैं।

OnePlus Ace 3 Genshin Impact edition में दमदार फीचर्स हैं।

Photo Credit: Genshin

OnePlus 28 फरवरी को अपने नए कस्टमाइज फोन OnePlus Ace 3 Yuanshin Keqing एडिशन को लॉन्च करने वाला है, जिसमें दुनिया की पहली "स्काईलाइट क्लाउड शैडो टेक्नोलॉजी" शामिल है। आपको बता दें कि केकिंग लोकप्रिय गेम जेनशिन इम्पैक्ट में इलेक्ट्रो चरित्र है। यहां हम आपको वनप्लस ऐस 3 के लिमिटेड एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह कस्टम एडिशन स्मार्टफोन भारत में उसी तारीख को OnePlus 12R Genshin Impact के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कस्टम डिजाइन OnePlus Ace 3 एक खासतौर पर डिजाइन किए गए पावर एडाप्टर और "टी-शेप मेटल एल्बो डाटा केबल" के साथ आता है। यह यूनिक डिजाइन एक खास टेक्स्चर और प्रोसेस ऑवरले प्रदान करता है जो कि इसे मार्केट के अन्य स्मार्टफोन से अलग करता है।

 


क्या होगा खास


कस्टम एडिशन OnePlus Ace 3 के खास फीचर्स में से एक इसकी यूनिक चार्जिंग केबल है। टी-शेप मैटल एलबो डिजाइन के साथ केबल यूजर्स के लिए ज्यादा सुविधा प्रदान करता है, जिससे गेमिंग और चार्जिंग के दौरान बेहतर होरिजेंटल इस्तेमाल किया जा सकता है। एल्बो के टॉप पर "कार्विंग क्लियर" थीम के साथ एक रिंग शेप का कस्टमाइज लाइट इफेक्ट है जो फोन चार्ज करने पर चमकता है। इसके अलावा वनप्लस ने यह दावा करते हुए वायर में भी सुधार किया है कि फ्लैश चार्जिंग में हीट नहीं होती है और चार्जिंग ज्यादा सुरक्षित है।

कस्टमाइज केबल के साथ एक पावर एडॉप्टर है जिस पर "KEQING" लोगो है, जो जेनशिन इम्पैक्ट थीम को और ज्यादा दिखाता है। यह चार्जर दमदार चार्जिंग स्पीड का वादा करते हुए 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करता है। OnePlus का दावा है कि चार्जर सिर्फ 27 मिनट में 5500mAh की बैटरी को 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है, जिससे यूजर्स को फास्ट और बेहतर चार्जिंग कैपेसिटी मिलती है।
Advertisement

इससे पहले OnePlus ने OnePlus Ace Pro Genshin Impact लिमिटेड एडिशन, OnePlus Ace 2 Pro Genshin इम्पैक्ट लिमिटेड एडिशन जैसे कई लिमिटेड-वर्जन डिवाइसेज पर जेनशिन इम्पैक्ट के साथ साझेदारी की थी।
Advertisement
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.