OnePlus Ace 3 Genshin Impact Custom Edition का लॉन्च कंफर्म, 16GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ होंगे ये खास गेमिंग फीचर्स

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 15:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Genshin Impact Custom Edition 28 फरवरी को होगा लॉन्च।
  • डिवाइस साधारण मॉडल से थोड़ा अलग होने वाला है।
  • डिवाइस पॉपुलर गेम Genshin Impact से कई एलिमेंट्स कैरी करेगा।

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन मिलता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 का नया और खास वर्जन कंपनी चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे OnePlus Ace 3 Genshin Impact Custom Edition नाम दिया गया है। वनप्लस ने अधिकारिक तौर पर इस नए स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में घोषणा कर दी है। OnePlus Ace 3 में 6.78 का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, और 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस है। तो अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नया वर्जन किन मामलों में खास होगा, आइए जानते हैं। 

OnePlus Ace 3 Genshin Impact Custom Edition के लिए कंपनी ने लॉन्च की घोषणा कर दी है। OnePlus ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्ट के जरिए इसके लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। फोन 28 फरवरी को लॉन्च होगा। डिवाइस साधारण मॉडल से थोड़ा अलग होने वाला है। कंपनी इसे खास थीम पर लॉन्च करेगी जिसमें Genshin Impact गेम के Keqing का कैरेक्टर दिखाया जाएगा। यह डिवाइस पॉपुलर गेम Genshin Impact से कई एलिमेंट्स कैरी करेगा। यह एडिशन खासतौर पर ऑप्टिमाइज होगा, जिसे कंपनी गेम प्ले के लिए कस्टमाइजेशन और टेक्निकल फीचर्स के साथ अपग्रेड करेगी। इसके बाद फोन पर Genshin Impact खेलने का अपना ही एक अलग मजा होगा। 
Advertisement

कंपनी पहली बार Genshin Impact के साथ कॉलेबरेशन नहीं करने जा रही है। इससे पहले आए अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी ऐसा किया जा चुका है। इस बार खास बात ये होगी कि कंपनी फोन के डिजाइन के साथ भी बदलाव करने वाली है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि नया OnePlus Ace 3 कैसा होगा। बहरहाल, फोन चीन में कुछ समय पहले ही लॉन्च हो चुका है। इसके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

OnePlus Ace 3 Specifications

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन मिलता है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Ace 3 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है और 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। 
Advertisement

कैमरा की ओर देखें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 16MP का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। OnePlus Ace 3 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर चलता है। फोन में अलर्ट स्‍लाइडर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.