OnePlus Ace 3 होगा 5500mAh बैटरी वाला पहला Snapdragon 8 Gen 2 स्मार्टफोन, जानें

OnePlus Ace 3 दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 2 फोन होगा जिसमें 5,500mAh की बैटरी होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 15:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में 12GB+256GB, 16GB+256GB और 16GB+1TB स्टोरेज मिलेगी।
  • OnePlus Ace 3 दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 2 फोन होगा।
  • OnePlus Ace 3 में 5,500mAh की बैटरी होगी।

OnePlus Ace 3 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कल चीनी बाजार में Snapdragon 8 Gen 2 पर बेस्ड सब-फ्लैगशिप फोन OnePlus Ace 3 को पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन जारी किए हैं। आज कंपनी ने अपनी बैटरी कैपेसिटी के कुछ पोस्टर जारी किए। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3 की कीमत


इस फोन में 12GB+256GB, 16GB+256GB और 16GB+1TB स्टोरेज मिलेगी। OnePlus Ace 3 की शुरुआती कीमत 3,299 युआन (लगभग 38,722 रुपये) हो सकती है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स स्टार ब्लैक, मून सी और सैंड गोल्ड में आ सकता है। OnePlus Ace 3 भारत, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे मार्केट्स में OnePlus 12R के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। 23 जनवरी को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट के जरिए OnePlus 12R को OnePlus 12 के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।


OnePlus Ace 3 बैटरी साइज


OnePlus Ace 3 दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 2 फोन होगा जिसमें 5,500mAh की बैटरी होगी। 4 साल की लाइफ के साथ बैटरी को लॉन्ग टर्म इस्तेमाल के लिए कस्टमाइज किया गया है। SuperVOOC S पावर मैनेजमेंट चिप के साथ एनर्जी एफिशिएंसी में सपोर्ट करती है, जिससे 99.5 प्रतिशत की इंडस्ट्री-लीडिंग डिस्चार्ज एफिशिएंसी मिलती है।

Ace 3 की बैटरी केपरफॉर्मेंस मेट्रिक्स में 17.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 15.7 घंटे का डॉयिन शॉर्ट वीडियो और रिचार्ज से पहले "ऑनर ऑफ किंग्स" पर 8.7 घंटे का गेमप्ले शामिल है। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि Ace 3 में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की कमी होगी।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Ace 3 में BOE द्वारा सप्लाई की गई 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 OIS कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो ट्रिपल कैमरा शामिल होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.