OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च से पहले यहां आया नजर, पहले से ज्यादा तेज होगा चार्ज

OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 18:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • वनप्लस ऐस 2 प्रो में सोनी IMX890 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 Pro को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही लॉन्च होगा। स्मार्टफोन 3C के डेटाबेस पर मॉडल नंबर PJA110 के साथ नजर आया है। सर्टिफिकेशन में पता चलता है कि OnePlus का आने वाला ऐस-सीरीज स्मार्टफोन डिवाइस कितना तेजी से चार्ज होगा। इससे यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च हो सकता है। यहां हम आपको OnePlus Ace 2 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 2 Pro हुआ 3C सर्टिफाइड


Advertisement
OnePlus Ace 2 Pro कुछ दिनों पहले गीकबैंच लिस्टिंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। हालांकि, डिवाइस प्लेटफॉर्म पर 'OnePlus Ace 2 Pro' नाम से नहीं लिस्ट हुआ है बल्कि एक कोड का इस्तेमाल किया गया है। प्लेटफॉर्म पर इस फोन को PJA110 कोड के नाम से लिस्ट किया गया और 3C सर्टिफिकेशन पर भी यह इसी कोड के साथ आया है।

इस डिवाइस की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आएगा।  स्टोरेज के लिए इसमें 16GB RAM मिलेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 के साथ आएगा। 3C सर्टिफिकेशन पर इसकी चार्जिंग स्पीड के बारे में पता चला है। सर्टिफिकेशनस डॉक्यूमेंट में पता चला है कि वनप्लस PJA110 11V/13.7A (VCBEJACH) पावर एडेप्टर के साथ लॉन्च होगा। 11V/13.7A पर यह पावर एडेप्टर 150W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा। Ace 2 में दिए गए 100W (11V/9.1A) चार्जिंग स्पीड की तुलना में यह बड़ा अपग्रेड होगा।


Advertisement
OnePlus Ace 2 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस (OnePlus Ace 2 Pro Expected Specifications)


अफवाहों के अनुसार, OnePlus Ace 2 Pro में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फोन में 6.74 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस ऐस 2 प्रो में सोनी IMX890 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के तौर पर रिब्रांडेड  हो सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करेगा।   
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.