OnePlus Ace 2 Pro होगा 16GB RAM, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस, लॉन्च से पहले यहां आया नजर

OnePlus Ace 2 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 10:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 2 Pro की गीकबेंच लिस्टिंग से 16GB RAM मिलने की जानकारी मिली।
  • AnTuTu पर Ace 2 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर PJA110 के साथ नजर आया है।

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस महीने के आखिर में चीन में OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह इस साल फरवरी में पेश हुए OnePlus Ace 2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आएगा। कंपनी ने हाल ही में आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की झलक पेश की थी। यह स्मार्टफोन पहले ही 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट और गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर नजर आ चुका है। अब, Ace 2 Pro  को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यहां हम आपको Ace 2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Ace 2 Pro आया AnTuTu पर नजर
OnePlus Ace 2 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा, इसकी पहले ही पुष्टि हो चुकी है। यह भी कंफर्म हो चुका है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो तियांगोंग कूलिंग सिस्टम से लैस है, जिसे 9140 मिमी² एरिया के साथ सबसे पावरफुल वेपर चैंबर कहा जा रहा है।

OnePlus Ace 2 Pro की गीकबेंच लिस्टिंग से 16GB RAM मिलने की जानकारी मिली है। AnTuTu पर स्मार्टफोन मॉडल नंबर PJA110 के साथ नजर आया है। इसमें 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। पिछली लीक में भी समान जानकारी सामने आई थी कि स्मार्टफोन में ज्यादा रैम और स्टोरेज कैपेसिटी होगी। हाल ही में आई बेंचमार्क लिस्टिंग में साफ किया गया है कि Ace 2 Pro  में एड्रेनो 740 जीपीयू है। वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करेगा।
Advertisement

OnePlus Ace 2 Pro को AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 1,733,703 प्वाइंट प्राप्त हुए। यह कुल चार टेस्टिंग को मिलाकर स्कोर है। सीपीयू टेस्टिंग में स्मार्टफोन का स्कोर 456,555 और जीपीयू टेस्टिंग में स्मार्टफोन का स्कोर 613,916 है। एमईएम में स्मार्टफोन के 363,631 प्वाइंट और यूएक्स में 299,601 प्वाइंट हैं।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.