OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 भारत में 14 जनवरी को होंगे लॉन्च, ये होंगी खूबियां!

OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 ईयरफोन्स को वर्चुअल विंटर एडिशन में 14 जनवरी को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च OnePlus India के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरा
  • OnePlus Buds Z2 में मिलेगा 38 घंटे का प्लेबैक
  • दोनों डिवाइस चीन में हो चुके हैं लॉन्च
OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 true wireless stereo (TWS) ईयरफोन्स भारत में 14 जनवरी को लॉन्च किए जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने OnePlus के इन दो डिवाइस को अलग-अलग ट्वीट्स के माध्यम से टीज़ किया था। वनप्लस 9आरटी और वनप्लस बड्स ज़ेड2 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन ColorOS पर काम करता है और इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वनप्लस बड्स ज़ेड2 को लेकर दावा किया गया है कि यह 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) प्रदान करता है।
 

OnePlus 9RT and OnePlus Buds Z2 launch livestream details

OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 ईयरफोन्स को वर्चुअल विंटर एडिशन में 14 जनवरी को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च OnePlus India के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर ‘Notify Me' पेज लाइव किया है।
 

OnePlus 9RT specifications

ड्यूल सिम OnePlus 9RT फोन Android 11 और Oppo's ColorOS के साथ आता है। फोन में 6.62इंच फुल HD+(1,080x2,400 pixels) है। फोन में सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 9RT में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ 12GB LPDDR5 रैम है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है जो f/2.2 अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर है।

फोन में 256GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। OnePlus ने इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया है। फोन में कंपनी ने 4,500mAh ड्यूल सेल बैटरी दी है जो 65T वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 162.2x74.6x8.29mm और वजन 198.5 ग्राम है।
 

OnePlus Buds Z2 specifications

11mm डायनेमिक ड्राइवर से लैस OnePlus Buds Z2 में ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी दी गई है। इन TWS ईयरबड्स में 40dB तक के शोर को कम करने के लिए ANC सपोर्ट है। ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 38 घंटों की बैटरी लाइफ देते हैं। इसमें फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि 10 मिनट की चार्जिंग पर इसका इस्तेमाल 5 घंटे किया जा सकता है। इनमें टच कंट्रोल और ट्रांसपेरेंसी मोड मौजूद है।

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent design, comfortable fit
  • Water resistance for both the earbuds and the case
  • Good ANC for the price
  • Punchy, fun sound
  • Decent battery life, fast charging
  • Bad
  • Some features only work with OnePlus smartphones
  • Dull mid-range
  • No equaliser settings in the app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  2. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Honor X80 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  4. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  5. IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
  6. Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!
  7. Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!
  8. 30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  10. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.