120Hz E4 डिस्प्ले और Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आएगा OnePlus 9RT फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

वीबो पोस्ट के अनुसार OnePlus 9RT स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ Samsung E4 डिस्प्ले दिया जाएगा और यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा होगा, जिसके साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2021 10:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन वीबो पर हुए हैं लीक
  • 65टी वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा वनप्लस 9आरटी
  • फोन की सेल चीन में 19 अक्टूबर से होगी शुरू

वनप्लस 9आरटी फोन चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च होगा

OnePlus 9RT स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने फोन के फीचर्स को टीज़ किया है। OnePlus द्वारा रिलीज़ किए गए टीज़र के अनुसार, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद होगा। वनप्लस 9आरटी फोन OnePlus 9R का सक्सेसर होगा, जो कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह वनप्लस फोन पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा उसके बाद अटकले हैं कि यह भारत में दस्तक देगा। वनप्लस 9आरटी की भारत लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

OnePlus 9RT specifications

वीबो पोस्ट के अनुसार OnePlus 9RT स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ Samsung E4 डिस्प्ले दिया जाएगा और यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा होगा, जिसके साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद होगी। यह स्मार्टफोन 4,500 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 65टी वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें, सामने आई जानकारी में से कई डीटेल्स पहले से ही सुर्खियों में बनी हुईं थी।
Advertisement
 

OnePlus 9RT स्मार्टफोन को लेकर पहले सामने आए टीज़र में कहा गया था कि यह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। फोन में ग्लॉसी और मैट फिनिश मिलेगा और इसमें तीन शेड दस्तक दे सकते हैं।

पिछले हफ्ते वनप्लस ने ऐलान किया था कि वनप्लस 9आरटी फोन चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
Advertisement

वनप्लस 9आरटी के अलावा, कंपनी OnePlus Buds Z2 नामक नए true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च करने वाली है। ईयरबड्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह 40 decibels का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन दिया जाएगा। इसकी अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

वनप्लस 9आरटी और वनप्लस बड्स ज़ेड2 की लॉन्च के बाद प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी, वहीं यह खरीद के लिए चीन में 19 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। दोनों ही डिवाइस को लेकर माना जा रहा है कि यह भारत में दस्तक देंगे, हालांकि लॉन्च से जुड़ी सटिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9RT specifications, OnePlus 9RT, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.