OnePlus 9 हो सकता है 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, और भी जानकारियां लीक

इससे अलग OnePlus का 33 वॉट चार्जर कथित रूप से TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जो कि वनप्लस स्मार्टफोन के साथ भविष्य लॉन्च की ओर इशारा देता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2020 18:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 में फीचर हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • वनप्लस 9 में मौजूद हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है

OnePlus 9 सीरीज़ मार्च में हो सकती है लॉन्च

OnePlus 9 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है। स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक किए गए हैं। आपको बता दें, हाल ही में जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 9 स्मार्टफोन में Leica फीचर्स दिए जा सकते हैं और अब फ्रेश लीक के अनुसार, इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-विज़न वाइड-एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद हो सकता है। इससे अलग OnePlus का 33 वॉट चार्जर कथित रूप से TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जो कि वनप्लस स्मार्टफोन के साथ भविष्य लॉन्च की ओर इशारा देता है।

OnePlus 9 के कैमरा स्पेसिफिकेशन SlashLeaks पर लिस्ट हैं, जिसकी जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा दी गई है। लीक के अनुसार, वनप्लस 9 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ स्थित होगा। इसके अलावा, वनप्लस 9 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में f/1.8  अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और f/3.4 लेंस व ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद हो सकता है। इसके अलावा इस लीक में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछली लीक में वनप्लस 9 फोन में आयातकार कैमरा मॉड्यूल देखा गया था। इस मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली स्थित था। फोन के फ्रंट पैनल में फ्लैट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिखा था। फिलहाल, सेल्फी कैमरा की जानकारी साफ नहीं की गई है। इससे पहले जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 9 Leica कैमरा से इंटीग्रेट होगा। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की आगामी फोन सीरीज़ में पुराने जनरेशन फोन की तुलना में फोटोग्राफी के लिहाज़ से इम्प्रूवमेंट्स देखी जा सकेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस 9 कथित रूप से 6.55 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। इसके अलावा इसके साथ HDR सपोर्ट भी मिल सकता है। साथ ही फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 9 फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। वनप्लस 9 सीरीज़ में OnePlus 9 Pro भी शामिल होगा और यह भी कहा जा रहा है कि इसे अगले साल मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

इससे अलग GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, नया वनप्लस 33 वॉट चार्जर TUV Rheinland साइट पर लिस्ट हुआ है। यह चार्जर को आगामी OnePlus Nord फोन के साथ आना चाहिए। हालांकि, लिस्टिंग में यह जिक्र नहीं किया गया है कि किस हैंडसेट रेंज के साथ इस अडैप्टर को इंटीग्रेट किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus 9 Cameras, OnePlus 9 Specifications, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.