OnePlus 8T आएगा एक्वामरीन ग्रीन वेरिएंट में, रेंडर्स भी आए सामने

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने खुलासा करते हुए बताया है कि OnePlus 8T फोन एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा और इसके साथ उन्होंने फोन की एक वीडियो भी साझा की है जिसमें फोन का बैन पैनल डिज़ाइन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 16:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T क आधिकारिक रेंडर JD.com पर लिस्ट हुए हैं
  • वनप्लस 8टी में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस 8टी फोन 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

OnePlus 8T के कैमरा मॉड्यूल को बैक पैनल पर साइड में जगह दी गई है

OnePlus 8T स्मार्टफोन को 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की ऑफिशियल वीडियो टीज़ की है जिसमें फोन का बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। OnePlus ने फोन के एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन की भी पुष्टि कर दी है, इसके अलावा इस कलर ऑप्शन के साथ फोन के रेंडर्स को भी अलग से JD.com पर लिस्ट किया गया है। जहां ऑफिशियल वीडियो में फोन का केवल बैक पैनल देखने को मिला  है, वहीं  JD.com के रेंडर में वनप्लस 8टी के सभी एंगल्स देखे जा सकते हैं। साथ ही इस फोन का एक और रेंडर लुनर सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ ऑनलाइन लीक हुआ है।

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने फोरम पोस्ट के जरिए OnePlus 8T से संबंधित जानकारी साझा की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया है कि यह फोन एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा और इसके साथ उन्होंने फोन की एक वीडियो भी साझा की है जिसमें फोन का बैन पैनल डिज़ाइन देखने को मिल रहा है। वनप्लस 8टी के कैमरा मॉड्यूल की जगह को बदला गया है, जहां OnePlus 8 में कैमरा मॉड्यूल को पिछले हिस्से के बीच में स्थित किया गया था वही वनप्लस 8टी को बैक पैनल के साइड में जगह दी गई है। फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप आयातकार कैमरा मॉड्यूल में मौजूद है। फोन का बैक पैनल ग्लोसी फिनिश के साथ आएगा, कम से कम एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन में तो ग्लोसी फिनिश मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

वनप्लस 8टी स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले JD.com पर लिस्ट किया गया है और यहां पर फोन के सभी एंगल के रेंडर्स को लाइव किया गया है। वनप्लस 8टी स्मार्टफोन के रेंडर्स एक्वामरीन कलर ऑप्शन में भी मौजूद है और इसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर दिया गया है। रेंडर में दिखा कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल वैसा ही है, जैसा वीडियो में देखने को मिला है। फोन के चार कैमरा को फ्लैश के साथ स्थित किया गया है, माना जा रहा है कि यह लेसर ऑटोफोकस सेंसर है। पावर बटन और टॉगल स्विच को स्क्रीन को दायीं ओर जगह दी गई है, जबकि वॉल्यूम बटन बायें किनारे पर स्थित है।

वनप्लस 8टी के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रील और सिम ट्रे मौजूद है। JD.com ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह फोन 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इच्छुक ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी लाइव कर दी है।
Advertisement
 


इससे अलग, टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने लुनर सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ वनप्लस 8टी का रेंडर साझा किया है। यह रेंडर मैट फिनिश के साथ आता है, जो कि एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन के विपरित है जो कि ग्लोसी फिनिश के साथ आएगा।
Advertisement

कंपनी लगातार वनप्लस 8टी की जानकारी साझा करती जा रही है और कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा। लाउ ने हाल ही में यह भी पुष्टि की थी कि OnePlus 8T Pro को भी इसके साथ लॉन्च किया जाएगा, लेकिन वनप्लस 8टी की ही एंट्री इस साल होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.