OnePlus 8T के फ्रंट कैमरे के फीचर्स का टीज़र वीडियो ज़ारी

कंपनी ने फिलहाल कैमरा के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, यहां तक की कैमरा मेगापिक्सल काउंट की जानकारी पर भी फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord में दो फ्रंट कैमरा दिए गए थे, जिसमें एक 32 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा था और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 14:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T स्मार्टफोन में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस 8टी 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • वनप्लस 8टी की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी

OnePlus 8T में दो कलर ऑप्शन होंगे पेश, वो हैं एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर

OnePlus 8T स्मार्टफोन अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा से लैस हो सकता है, जिसका इशारा लेटेस्ट टीज़र वीडियो में मिला है। OnePlus ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक शॉर्ट वीडियो क्लिप साझा की है, जो कि अलल्ट्रा-वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा के संकेत दे रहा है, यह कैमरा डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है। हालांकि, कंपनी ने कैमरा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है, जिसके लिए आपको थोड़े दिन का और इंतज़ार करना होगा। वनप्लस 8टी स्मार्टफोन को 14 अक्टूबर को वर्चुअल लॉन्च इवेंट के दौरान पेश कर दिया जाएगा।

OnePlus ने अपने ट्वीट में स्मार्टफोन की एक छोटी वीडियो साझा की है, जिसको कथित रूप से OnePlus 8T माना जा रहा है। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ स्थित है और वीडियो में लिखा नज़र आता है “Lights, Camera, Ultra”। यह अल्ट्रा वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा का इशारा हो सकता है। इसके अलावा वीडियो में लेंस के पास एक लाल रंग की रोशनी ब्लिंक करती दिखी है, माना जा रहा है कि यह कलर करेक्शन मैथड का रेफरेंस हो या फिर कोई नया वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर। कंपनी ने फिलहाल कैमरा के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, यहां तक की कैमरा मेगापिक्सल काउंट की जानकारी पर भी फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। आपको बता दें, हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord में दो फ्रंट कैमरा दिए गए थे, जिसमें एक 32 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा था और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर।
Advertisement
 

OnePlus 8T specifications (expected)

OnePlus 8T में 6.5 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होने की बात कही गई है और साथ ही यह भी लीक्स के ज़रिए पता चल चुका है कि फोन में अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वो हैं एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर।

कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
Advertisement

वनप्लस 8टी स्मार्टफोन को भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह वर्चुलअल लॉन्च इवेंट वनप्लस 8टी को भारत में शाम साढे़ 7 बजे वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगा। स्मार्टफोन को लेकर कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंफर्म कर दी गई है, जैसे यह फोन ऑक्सीज़नओएस 11 के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो कि 39 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देगी और महज 15 मिनट में यह फोन 58 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8T, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.