OnePlus 8 Pro को मिला यह सर्टिफिकेशन, डुअल-मोड 5जी से होगा लैस

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite एक साथ लॉन्च होंगे। इनसे फरवरी या मार्च महीने में पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2019 17:07 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 8 प्रो में 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • वनप्लस 8 लाइट में होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है OnePlus 8 Lite
एक नए OnePlus स्मार्टफोन को चीन में मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी (MIIT) वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चला है कि फोन डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर IN2010 है। माना जा रहा है कि यह OnePlus 8 Pro हैंडसेट है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस 2020 में OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite को लॉन्च करेगी। लीक से पता चला है कि वनप्लस 8 प्रो में होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा।

MIIT लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले जानकारी सुधांशु अंभोरे द्वारा दी गई। इससे पता चलता है कि OnePlus 8 Pro डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन कई फ्रिक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करेगा जिसमें n1, n41, n78 और n79 शामिल हैं। लिस्टिंग से इस फोन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस साल OnePlus ने OnePlus 7T Pro 5G को लॉन्च किया था। यह T-Mobile के लिए एक्सक्लूसिव है। अनुमान है कि अगले साल ज़्यादातर मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। टिप्सटर ने बताया है कि वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 लाइट एक साथ लॉन्च होंगे। इनसे फरवरी या मार्च महीने में पर्दा उठेगा।
Advertisement

पुराने दावों के मुताबिक, वनप्लस 8 प्रो में 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले, होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें चौथा ToF सेंसर होगा जो पोर्ट्रेट शॉट्स में डेप्थ को बेहतर करने का काम करेगा। फिलहाल, वनप्लस 8 प्रो के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। लेकिन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कंपनी इस साल वनप्लस 8 लाइट को भी लॉन्च करेगी। यह वनप्लस 8 का कमज़ोर वेरिएंट होगा। लीक हुए रेंडर्स से वनप्लस 8 लाइट में होल-पंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिली है।

OnePlus ने पहले ही CES 2020 में अपनी मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। यहां पर 'Concept One' से पर्दा उठेगा। यह कंपनी का पहला कंसेप्ट हैंडसेट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.