OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को अब 15 अप्रैल को लॉन्च किए जाने का दावा

OnePlus 8 Lite के लॉन्च में जुलाई तक होगी देरी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की भी खबर है और इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 चिपसेट भी हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 11:57 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 8 लाइट फोन में होगा मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर
  • OnePlus 8 सीरीज़ के फोन के प्रोडक्शन में कोरोना वायरस के चलते देरी
  • OnePlus 8 और OnePlus Pro में होगा 865 प्रोसेसर

कंपनी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च करेगी

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकते हैं। अभी वनप्लस की लेटेस्ट सीरीज़ के दो प्रीमियम वेरिएंट अगले महीने लॉन्च होने का दावा किया गया है। वहीं, OnePlus 8 Lite को लॉन्च किए जाने में अभी और महीनों का समय लगने वाला है। खबरों के अनुसार, कंपनी पहले इन तीनों स्मार्टफोन को एक साथ इसी महीने में ही लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के चलते इसकी लॉन्चिंग में देरी हो गई है। वनप्लस 8 लाइट फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर होने की खबर है।

टिप्सटर Max J.  ने एक कॉन्सेप्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें 15 अप्रैल तारीख का उल्लेख है। माना जा रहा है कि यह OnePlus 8 सीरीज़ के लॉन्च की नई तारीख है। दूसरी कंपनियों की तरह OnePlus भी यह लॉन्चिंग ऑनलाइन करेगी। WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च करेगी, वहीं OnePlus 8 Lite में कुछ महीनों की और देरी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस कोरोना वायरस के चलते प्रोडक्शन समस्या का सामना कर रही है और इसी वजह से ये फोन अपने पहले तय समयानुसार यानी मार्च में लॉन्च नहीं हो सके। वनप्लस चीन में केवल फोन प्रोड्यूस नहीं करती है बल्कि प्रोडक्ट डेवलपमेंट का भी काम इसी मार्केट में होता है।

फोन अप्रैल के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन लॉन्च के बाद फोन कब असल में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे? इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों की मानें, तो फोन की सेल में भी थोड़ी बहुत देरी हो सकती है।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस 8 लाइट का लॉन्च जुलाई तक हो सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की भी खबर है और इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 चिपसेट भी हो सकता है। इसके अलावा, वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर व 5जी सपोर्ट होने का भी दावा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.