OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, मिलेगी 3,000 रुपये तक की छूट

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को अमेज़न इंडिया पर एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदने पर या ईएमआई विकल्प चुनने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और 1,000 रुपये का अतिरिक्त अमेज़न पे कैशबैक मिलेगा।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, मिलेगी 3,000 रुपये तक की छूट

OnePlus 8 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro की कीमत 54,999 रुपये से होती है शुरू
  • OnePlus 8 को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया है लॉन्च
  • Amazon.in और Oneplus.in पर दोपहर 12 बजे शुरू होती स्मार्टफोन्स की बिक्री
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन भारत में एक और फ्लैश सेल पर जाने के लिए तैयार हैं। फोन अमेज़न इंडिया और वनप्लस इंडिया की आधिकारिक साइट के जरिए उपलब्ध होंगे। अप्रैल में दोनों फोन को पेश किया गया था। दोनों फोन की ओपन सेल 29 मई से शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन COVID-19 संक्रमण के चलते प्रोडक्शन देरी के कारण, कंपनी ने पहले देश में OnePlus 8 की सीमित बिक्री की। इसके बाद इस हफ्ते से कंपनी ने OnePlus 8 Pro को भी उपलब्ध कराया गया।
 

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro price in India, sale, offers

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon.in और OnePlus.in के जरिए शुरू होने वाली है। OnePlus 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है। OnePlus 8 Pro के 8  जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। OnePlus 8 5G ग्लेशियल ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। वहीं, OnePlus 8 Pro आपको ग्लेशियल ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू रंग के विकल्पों में मिलेगा।


सेल ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न इंडिया पर एसबीआई कार्ड के जरिए भुगतान करने से या ईएमआई विकल्प चुनने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। 1,000 रुपये का अतिरिक्त अमेज़न पे कैशबैक और कई बैंकों के जरिए 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्त का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio की ओर से 6,000 रुपये कीमत तक के फायदे भी दिए जाएंगे।

OnePlus 8 specifications
डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर आता है।

यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। OnePlus 8 में 4,300mAh बैटरी आती है, जो वार्प चार्ज 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OnePlus 8 Pro specifications, features
डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।


कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »