OnePlus 8 Lite हो सकता है OnePlus Z के नाम से लॉन्च

अनुमान था कि OnePlus 8 Lite को OnePlus 8 सीरीज़ के एक सदस्य के तौर पर लाया जाएगा। रिपोर्ट में दावा था कि वनप्लस 8 लाइट में 6.4 इंच का डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले के मध्य में होल-पंच होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 30 मार्च 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 8 लाइट में 6.4 इंच का डिस्प्ले होने की जानकारी
  • तीन रियर कैमरे हो सकते हैं OnePlus Z में
  • OnePlus X के अपग्रेड के तौर पर आएगा OnePlus Z
OnePlus 8 Lite के बारे में भी जानकारियां पहले भी आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि यह OnePlus 8 स्मार्टफोन का कमज़ोर वेरिएंट होगा। हालांकि, एक टिप्सटर ने दावा किया है कि वनप्लस 8 लाइट को इस साल ही किसी और नाम से लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर मैक्स वाइनबैक की मानें तो यह OnePlus Z होगा जो 2015 में लॉन्च किए गए OnePlus X का अपग्रेडेड वेरिएंट है। दूसरी तरफ, रिपोर्ट्स से पता चला है कि वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन इस साल अप्रैल में लॉन्च किए जा सकते हैं। आने वाले हफ्तों में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पहले कई रिपोर्ट्स में अनुमान था कि OnePlus 8 Lite को OnePlus 8 सीरीज़ के एक सदस्य के तौर पर लाया जाएगा। रिपोर्ट में दावा था कि वनप्लस 8 लाइट में 6.4 इंच का डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले के मध्य में होल-पंच होगा।

टिप्सटर मैक्स वाइनबैक ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ये हार्डवेयर फीचर कथित OnePlus Z का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वनप्लस ज़ेड ही वनप्लस 8 लाइट का वास्तविक नाम है जिसे OnePlus X के अपग्रेड के तौर पर आना है।

वाइनबैक के दावों को एक तरह से नामी टिप्सटर इशान अग्रवाल ने भी पुष्ट किया है। उन्होंने वाइनबैक के ट्वीट के जवाब में लिखा कि एक सस्ता OnePlus फोन इस साल लॉन्च होगा जो OnePlus Z  सीरीज़ के तहत आएगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, OnePlus 8 सीरीज़ के कथित स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। वनप्लस 8 में तीन रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। दावा है कि OnePlus अप्रैल महीने के मध्य में अपने दो फ्लैगशिप हैंडसेट से पर्दा उठाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8 Lite, OnePlus Z, OnePlus 8
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.