OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, जानें ऑफर्स

ऑफर्स की बात करें, तो SBI कार्डधारकों को अमेज़न इंडिया और वनप्लस साइट पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी, यहां तक की ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा दोनों ही कंपनियां नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रही हैं।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, जानें ऑफर्स

OnePlus 8 सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से लैस है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • OnePlus 8 Pro की कीमत 54,999 रुपये से होती है शुरू
  • दोनों ही फोन में ग्लेशियल ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू कलर ऑप्
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन की सेल आज भारत में एक बार फिर से आयोजित की जा रही है, जो कि आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बता दें, वनप्लस 8 सीरीज़ की फ्लैश सेल पहले भी कई बार आयोजित की जा चुकी हैं और आज एक बार फिर इच्छुक ग्राहक OnePlus India और Amazon India की वेबसाइट के जरिए इन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से लैस है। वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन आपको तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
 

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro price in India, sale, offers

वनप्लस 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है। OnePlus 8 Pro के 8  जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। यह दोनों ही स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया और वनप्लस की वेबसाइट पर खरीद के लिए आज दोपहर 12 बजे उपलब्ध होंगे, जिनमें आपको ग्लेशियल ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू कलर ऑप्शन मिलेंगे।

सेल के ऑफर्स की बात करें, तो SBI कार्डधारकों को अमेज़न इंडिया और वनप्लस साइट पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी, यहां तक की ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी यह  सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा दोनों ही कंपनियां नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है।
 

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर आता है।

यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। OnePlus 8 में 4,300mAh बैटरी आती है, जो वार्प चार्ज 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

OnePlus 8 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  6. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  7. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  8. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  9. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »