OnePlus 7T Pro की तस्वीरें लीक, OnePlus 7T के स्पेसिफिकेशन आए सामने

OnePlus 7T Pro के रेंडर्स से पता चला है कि पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 18:23 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7टी 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले के साथ आएंगे
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होंगे OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro
  • चार रियर कैमरों के साथ आ सकता है वनप्लस 7टी प्रो

OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro होंगे 26 सितंबर को लॉन्च

OnePlus 7T Pro के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं जिनसे वनप्लस 7 प्रो की तुलना में नए फोन के डिज़ाइन में किए गए अपग्रेड का पता चला है। तस्वीरों में वनप्लस 7टी प्रो के पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और रियर कैमरे सेटअप की झलक मिली है। इसके अलावा OnePlus ने ट्वीट करके पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसके अलावा वनप्लस 7टी को एक बेंचमार्क साइट पर 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

ऑनलीक्स ने iGeeksBlog के साथ साझेदारी में लेटेस्ट रेंडर्स सार्वजनिक किए हैं। इससे वनप्लस 7टी प्रो के डिज़ाइन की झलक मिलती है। स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इस कारण से फुल स्क्रीन डिस्प्ले दे पाना संभव होगा। इसके अलावा हैडंसेट नए हेज़ ब्लू रंग में भी नज़र आ रहा है।

वनप्लस 7टी प्रो के रेंडर्स से पता चला है कि पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर होगा। बैक पैनल मैट फिनिश वाला है। OnePlus 7T Pro McLaren Edition को भी लाया जा सकता है। यह टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ आएगा।

दूसरी तरफ, OnePlus ने एक ट्वीट के ज़रिए पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7टी 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले के साथ आएंगे। कंपनी ने पहले ही डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट के बारे में बताया था। अब यह पुष्टि हो गई है कि वनप्लस 7टी सीरीज़ के दोनों हैंडसेट फ्लूइड डिस्प्ले पैनल से लैस होंगे। इसी पैनल का इस्तेमाल वनप्लस 7 प्रो में हुआ था।

टेक ब्लॉग इंडियाशॉप्स ने गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में जानकारी दी है। साइट पर OnePlus HD1903 मॉडल नंबर के साथ एक फोन को लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह वनप्लस 7टी ही है। लिस्टिंग में 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का ज़िक्र है।  प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ हो सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि वनप्लस फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।
Advertisement

याद रहे कि वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो को भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। इसी दिन कंपनी वनप्लस टीवी को भी पेश कर सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  3. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  3. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  4. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  6. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  7. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  9. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  10. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.