OnePlus 7T में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक

हाल ही में OnePlus 7T प्रोटेक्टिव केस का रेंडर लीक हो गया है। रेंडर के लीक होने से डिजाइन के बारे में पता चलता है। जानें।

OnePlus 7T में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक

OnePlus 7T में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक

ख़ास बातें
  • OnePlus 7T के कैमरा मॉड्यूल में मौज़ूद सेंसर्स की जानकारी नहीं
  • OnePlus 7, OnePlus 7T तीन रियर कैमरों से हो सकते हैं लैस
  • नए लीक से मिली प्रोटेक्टिव केस और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की झलक
विज्ञापन
OnePlus इस महीने के अंत में अपने नए और लेटेस्ट प्रोडक्ट को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी OnePlus TV के साथ OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T स्मार्टफोन को लेकर घोषणा कर सकती है। हाल ही में वनप्लस 7टी प्रोटेक्टिव केस का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। रेंडर के लीक होने से डिजाइन के बारे में पता चलता है। तस्वीर को देखकर इस बात का पता चला है कि OnePlus 7T के पिछले हिस्से में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को जगह मिली है।

स्लैशलीक पर एक नए पोस्ट में वनप्लस 7टी के नए प्रोटेक्टिव केस के डिजिटल रेंडर को दर्शाया गया है। फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में तीन रियर कैमरे नजर आ रहे हैं। कैमरा सेंसर के ठीक नीचे फ्लैश लाइट को जगह मिली है। याद करा दें कि कंपनी के मौजूदा वनप्लस 7 में पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे थे और अब कंपनी के नए वनप्लस 7टी स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरों दिए जा सकते हैं, साथ ही फोन में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

कंपनी के मौजूदा OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है तो ऐसे में हो सकता है कि OnePlus 7T Pro को भी समान कैमरा मॉड्यूल के साथ उतारा जाए। लीक से इस बात का भी संकेत मिल रहा है कि फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा के लिए नॉच है। कैमरा के अलावा OnePlus 7T में अन्य अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • कमियां
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, oneplus 7t leaks
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »