Amazon Fab Phones Fest: OnePlus 7, Redmi 7A, Vivo V15 समेत अन्य स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Amazon Fab Phones Fest: अमेज़न फैब फोन फेस्ट का आगाज़ हो चुका है और सेल में OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, Redmi 7A, Honor 20i और Vivo V15 हैंडसेट को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro पर भी मिल रही है छूट
  • मोबाइल एक्सेसरीज पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
  • Amazon Fab Phones Fest 9 अक्टूबर तक

Amazon Fab Phones Fest: अमेज़न फैब फोन फेस्ट में OnePlus 7, Redmi 7A, Vivo V15 पर मिल रहा है डिस्काउंट

Amazon Fab Phones Fest: Great Indian Festival 2019 के बाद ग्राहकों के लिए अब अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल का आगाज़ हो गया है। सेल में OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, Redmi 7A, Honor 20i और Vivo V15 स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा जा रहा है। अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल में ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर और पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल पर बैंक डिस्काउंट भी हैं। मोबाइल एक्सेसरीज जैसे कि केस, कवर, केबल और ब्लूटूथ हेडसेट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। Amazon Fab Phones Fest Sale 5 अक्टूबर यानी आज से 9 अक्टूबर तक चलेगी।

डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए लिस्ट किए गए फोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा है। बैंक ऑफ बड़ौदा और येस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिलेगा।

HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (2,000 रुपये तक) दिया जाएगा। Fab Phones Fest Sale लिस्टिंग से पता चला है कि केबल और चार्जर को 65 प्रतिशत तक, पावर बैंक को 40 प्रतिशत तक और ब्लूटूथ हेडसेट को 60 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
 

OnePlus 7

फैब फोन फेस्ट सेल के लिए अमेज़न पर अलग से पेज़ बनाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 32,999 रुपये) और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

कीमतः 29,999 रुपये (एमआरपी 32,999 रुपये)
 

Redmi 7A

अगर आपको 5,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में फोन की तलाश है तो बता दें कि Xiaomi रेडमी 7ए का 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मात्र 4,999 रुपये (एमआरपी 6,499 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, इसका 32 जीबी स्टोरेज 5,799 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

याद करा दें कि Redmi 7A के 16 जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,199 रुपये में लॉन्च किया गया था। शाओमी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर भी रेडमी 7ए को 4,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

कीमतः 4,999 रुपये (एमआरपी 6,499 रुपये)
Advertisement
 

Honor 20i, Vivo V15

अमेज़न पर हॉनर 20आई (रिव्यू) को छूट के बाद 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि भारतीय बाजार में हॉनर 20 आई को 14,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वीवो वी15 स्मार्टफोन आमतौर पर 19,990 रुपये में बेचा जाता है लेकिन अभी Amazon Fab Phones Fest में ग्राहक इस हैंडसेट को डिस्काउंट के बाद 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

OnePlus 7 Pro

वनप्लस 7 के अलावा वनप्लस 7 प्रो को भी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। OnePlus 7 Pro का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये और इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 48,999 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.