OnePlus 7 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होगी कैमरा परफॉर्मेंस

OnePlus 7 Pro: वनप्लस 7 प्रो स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। हैंडसेट को मिले नए अपडेट के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 14:34 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 प्रो में
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro

OnePlus 7 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होगी कैमरा परफॉर्मेंस

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। वनप्लस 7 प्रो को मिला नया अपडेट कैमरा इंप्रूवमेंट, जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, बग फिक्स और इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। वनप्लस 7 प्रो के लिए जारी हुए ऑक्सीजन ओएस 9.5.9 अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। चेंजलॉग में इस बात का जिक्र है कि अपडेट स्मूथ विजुअल इफेक्ट, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंप्रूव टच सेंसिटिविटी के साथ आ रहा है। हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।

कंपनी ने फोरम पर घोषणा करके बताया कि वनप्लस 7 प्रो के लिए जारी किए गए ऑक्सीजन ओएस 9.5.9 अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए बैच बनाकर रोल आउट किया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

चेंजलॉग के अनुसार, वनप्लस 7 प्रो को मिला अपडेट कीबोर्ड के लिए ऑप्टिमाइज़्ड हैप्टिक फीडबैक, ऑटोमेटिक ब्राइटनेस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड सेंसिटिविटी, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंप्रूव टच सेंसिटिविटी, स्मूथ विजुअल इफेक्ट. डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑटो-स्विच, स्क्रीन के बंद होने पर जीपीएस की स्पीड को ऑप्टिमाइज करता है।

वनप्लस 7 प्रो को मिला अपडेट नए फेस अनलॉक असिस्टिव लाइटिंग विकल्प के साथ आ रहा है। यह फीचर आपको सेटिंग> सिक्योरिटी एंड लॉक स्क्रीन> फेस अनलॉक> फेस अनलॉक असिस्टेंट लाइटिंग में मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस बुलेट वायरलेस 2 के साउंड को एन्हांस करने के लिए विकल्प को भी जोड़ा गया है।
Advertisement

यह नया विकल्प आपको सेटिंग्स> साउंड एंड वाइब्रेशन> डॉल्बी एटमॉस> ईयरफोन एडजस्टमेंट> ईयरफोन साउंड एन्हांसमेंट में मिलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि वनप्लस 7 प्रो को मिला नया अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, 3एसई और टेलीनॉर एसई ऑपरेटर के लिए वीओएलटीई/ वीओवाईफाई सपोर्ट, बग फिक्स और इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है।
Advertisement

कैमरा इंप्रूवमेंट की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो को मिला अपडेट फ्रंट और बैक कैमरा के बीच स्विच करते समय कैमरा मोड के परफॉर्मेंस को एन्हांस करेगा। इसके अलावा यह ऑटोफोकस की स्पीड को इंप्रूव करता है, पैनोरमा मोड में फोटो-स्टिचिंग को एन्हांस करता है और प्रो मोड में 48 मेगापिक्सल की फोटो क्वालिटी को इंप्रूव करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7 Pro, OnePlus 7 Pro Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.