OnePlus 10 स्मार्टफोन में मिलेगा Oppo Reno 7 Pro जैसा फ्रंट? तस्वीर हुई लीक...

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, वनप्लस 10 प्रो फोन में 6.7 इंच LTPO Fluid2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus 10 स्मार्टफोन में मिलेगा Oppo Reno 7 Pro जैसा फ्रंट? तस्वीर हुई लीक...
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 सीरीज़ OnePlus 9 सीरीज़ की सक्सेसर होगी
  • OnePlus 10 Pro फोन के बैक पैनल की तस्वीर हाल ही में हुई थी लीक
  • वनप्लस 10 फोन में भी मिल सकता है ओप्पो रेनो 7 प्रो जैसा फ्रंट पैनल
विज्ञापन
OnePlus 10 सीरीज़ पिछले कुछ दिनों से खबरों में बनी हुई है, जिसमें कथित रूप से OnePlus 10 और OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। हाल ही में वनप्लस 10 प्रो के बैक पैनल की तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई थी। वहीं अब लेटेस्ट लीक में कथित रूप से OnePlus 10 फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है। जैसे कि नाम से समझ आता है वनप्लस 10 सीरीज़ कंपनी की मौजूदा OnePlus 9 सीरीज़ की सक्सेसर होगी, जिसमें OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। यह फोन इस साल मार्च में लॉन्च किए गए थे।
 

टिप्सटर Debayan Roy ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक तस्वीर साझा की है, जिसे उन्होंने OnePlus 10 का फ्रंट पैनल बताया है। लीक तस्वीर में कथित वनप्लस 10 फोन होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ देखा जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के बाएं किनारे पर स्थित है। हालांकि, उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में Oppo ऐप देखकर शक जताया जा रहा है कि यह फ्रंट पैनल वनप्लस 10 का नहीं बल्कि Oppo Reno 7 Pro का हो सकता है। बता दें, Oppo Reno 7 सीरीज़ भी जल्द लॉन्च होने वाली है। ओप्पो रेनो 7 प्रो के लिए लीक हो चुकी लाइव तस्वीर में भी बिल्कुल ऐसा ही फ्रंट पैनल देखने को मिला था।

हालांकि, हो सकता है कि वनप्लस 10 फोन में भी ओप्पो रेनो 7 प्रो जैसा फ्रंट पैनल दिया जाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों OnePlus 10 Pro फोन के कथित 5K रेंडर्स, प्रमुख स्पेसिफिकेशन व कीमत तक की जानकारी को लीक हुई थी। वनप्लस 10 प्रो में अनोखा रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, जो कि काफी हद तक Samsung Galaxy S21 और Samsung S21 FE के डिज़ाइन से मेल खाता है।

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, वनप्लस 10 प्रो फोन में 6.7 इंच LTPO Fluid2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन की बैटरी 5000 एमएएच की हो सकती है। वहीं, फोन का डायमेंशन 163.2 mm x 73.6 mm x 8.7 mm हो सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good battery life
  • Solid industrial design
  • Bright and vivid display
  • Snappy overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Specs not entirely competitive
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »