OnePlus 6T को सस्ते में खरीदने का मौका, साथ में मिलेंगे कई ऑफर

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा। जानें, इस लिमिटेड ऑफर के बार में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 16:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T McLaren Edition में 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को भारत में 50,999 रुपये में बेचा जाएगा

OnePlus 6T को सस्ते में खरीदने का मौका, साथ में मिलेंगे कई ऑफर

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आप भी वनप्लस 6टी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है। OnePlus 6T खरीदने पर ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। 29 दिसंबर 2018 से 6 जनवरी 2019 तक ही इस ऑफर का लाभ मिलेगा, इसका मतलब यह लिमिटेड ऑफर है।   

याद करा दें कि, OnePlus 6T स्मार्टफोन को इस साल अक्टूबर माह में लॉन्च किया गया था। वनप्लस 6टी के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह हैंडसेट 6..41 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 10 जीबी तक रैम वेरिएंट के साथ आता है। एचडीएफसी बैंक कार्ड की सभी ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। गौर करने वाली बात यहां ये है कि यह ऑफर आपको तभी मिलेगा जब OnePlus 6T को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India से खरीदा जाएगा।

अगर ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर ऑफलाइन स्टोर से वनप्लस 6टी को खरीदते हैं और अपने पुराने वनप्लस डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं तो 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। अगर एक्सचेंज ऑफर के तहत आप वनप्लस के अलावा किसी अन्य कंपनी के फोन को देते हैं तो ऐसी स्थिति में 2,000 रुपये के बजाय 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। Amazon, OnePlus.in, क्रोमा और वनप्लस के सभी एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर से डिवाइस को खरीदने पर प्रमुख बैंकों की तरफ से छह महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।

वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। यह सिर्फ मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 45,999 रुपये में बेचा जाएगा। पिछले महीने वनप्लस 6टी का थंडर पर्पल वेरिएंट भी लॉन्च किया गया था। इस नए वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इस दाम में 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा।
Advertisement

कंपनी ने इस महीने 12 दिसंबर को OnePlus 6T McLaren Edition को लॉन्च किया था। यह हैंडसेट 10 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, मैकलेरन ब्रांड के लोगो और नई वार्प चार्ज 30 तकनीक के साथ आता है। वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को भारत में 50,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।
Advertisement
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।
Advertisement

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design with McLaren’s signature colours
  • Big, vibrant display
  • 
Excellent, up-to-date software
  • All-day battery life

  • Blazing fast Warp Charge system
  • Bad
  • Awkward and slow in-display fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
  • Disappointing low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

10 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  3. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  4. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  5. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  6. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  7. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  10. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.