OnePlus 6T McLaren Edition की बिक्री आज रात से

OnePlus 6T McLaren Edition की भारत में पहली सेल आज रात मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगी। फोन के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर के बार में जानिए।

OnePlus 6T McLaren Edition की बिक्री आज रात से

OnePlus 6T McLaren Edition की बिक्री आज रात से

ख़ास बातें
  • OnePlus 6T McLaren Edition में 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है
  • 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया और वनप्लस इंडिया की साइट पर होगी बिक्री
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को भारत में 50,999 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
OnePlus 6T McLaren Edition की भारत में पहली सेल आज रात मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगी। वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन 10 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, मैकलेरन ब्रांड के लोगो और नई वार्प चार्ज 30 तकनीक के साथ आता है। मैकलेरन का नारंगी रंग स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर दिखाई देगा। बता दें कि, रिटेल बॉक्स कुछ गिफ्ट और नए डिज़ाइन वाले यूएसबी केबल के साथ आता है।
 

OnePlus 6T McLaren Edition की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को भारत में 50,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। देखा जाए तो इस वेरिएंट की कीमत अक्टूबर महीने में पेश किए गए 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज से लैस 45,999 रुपये वाले वेरिएंट से काफी ज़्यादा है। अब बात उपलब्धता की। OnePlus 6T McLaren Edition ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 दिसंबर की मध्यरात्रि से बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन चुनिंदा शहरों में वनप्लस एक्सक्लूसिव स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। बता दें कि, OnePlus 6T McLaren Edition को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में 13 दिसंबर को बेचा गया।
 
oneplus

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन के लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी की पांचवीं सालगिरह के मौके पर ऑफर्स 15 दिसंबर से 24 दिसंबर को उपलब्ध होंगे। ये ऑफर नए मॉडल के साथ वनप्लस 6टी के अन्य वेरिएंट के लिए भी दिए जाएंगे। एक्सिस बैंक कार्ड के साथ ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किसी भी प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने पर 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। पुराने वनप्लस हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी और किसी अन्य डिवाइस पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन की खरीदी पर छह महीने के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।
 

OnePlus 6T McLaren Edition स्पेसिफिकेशन

10 जीबी रैम और वार्प चार्ज 30 तकनीक के अलावा OnePlus 6T McLaren Edition के बाकी स्पेसिफिकेशन आम वेरिएंट वाले ही हैं। डुअल-सिम OnePlus 6T McLaren Edition एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी रैम दिए गए हैं।

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T के इस स्पेशल एडिशन का फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। OnePlus 6T McLaren Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design with McLaren’s signature colours
  • Big, vibrant display
  • 
Excellent, up-to-date software
  • All-day battery life

  • Blazing fast Warp Charge system
  • कमियां
  • Awkward and slow in-display fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
  • Disappointing low-light camera quality
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम10 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,100 mAh बैटरी, दो फ्रंट कैमरा वाला टैबलेट Honor Pad X10 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  3. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  4. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  5. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  6. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  10. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »