OnePlus 6T McLaren Edition लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

OnePlus 6T McLaren Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बीते मंगलवार को ही इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। OnePlus 6T के लेटेस्ट वेरिएंट से मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठाया गया।

OnePlus 6T McLaren Edition लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को भारत में 50,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • OnePlus 6T McLaren Edition में 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है
  • 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया और वनप्लस इंडिया की साइट पर होगी बिक्री
विज्ञापन
OnePlus 6T McLaren Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बीते मंगलवार को ही इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। OnePlus 6T के लेटेस्ट वेरिएंट से मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठाया गया। देखा जाए तो यह वनप्लस 6टी का अब तक का सबसे महंगा और प्रीमियम वेरिएंट भी है। OnePlus 6T McLaren Edition 10 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, मैकलेरन ब्रांड के लोगो और नई वार्प चार्ज 30 तकनीक के साथ आता है। वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में रियर पैनल पर ग्लास के नीचे कार्बन फाइबर पैटर्न है। वहीं, मैकलेरन का नारंगी रंग स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर है। रिटेल बॉक्स कुछ गिफ्ट और नए डिज़ाइन वाले यूएसबी केबल के साथ आता है।
 

OnePlus 6T McLaren Edition की कीमत और लॉन्च ऑफर

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को भारत में 50,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। देखा जाए तो इस वेरिएंट की कीमत अक्टूबर महीने में पेश किए गए 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज से लैस 45,999 रुपये वाले वेरिएंट से काफी ज़्यादा है। लेटेस्ट स्पेशल एडिशन हैंडसेट की बिक्री 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया और वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह चुनिंदा शहरों में वनप्लस के ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। OnePlus 6T McLaren Edition को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में 13 दिसंबर को बेचा जाएगा।

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन के लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी की पांचवीं सालगिरह के मौके पर ऑफर्स 15 दिसंबर से 24 दिसंबर को उपलब्ध होंगे। ये ऑफर नए मॉडल के साथ वनप्लस 6टी के अन्य वेरिएंट के लिए भी दिए जाएंगे। एक्सिस बैंक कार्ड के साथ ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किसी भी प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने पर 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। पुराने वनप्लस हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी और किसी अन्य डिवाइस पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी।
 
oneplus
 

OnePlus 6T McLaren Edition डिज़ाइन और फीचर

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन कार्बन फाइबर पैटर्न के साथ आता है जो रियर पैनल पर ग्लास के नीचे मौज़ूद है। फोन का ज़्यादा हिस्सा ब्लैक रंग का है, सिर्फ निचले हिस्से पर मैकलेरन की पहचान बन चुका नारंगी रंग है। यह फोन वार्प चार्ज 30 को सपोर्ट करता है। इसमें 30 का मतलब है कि 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग क्षमता। इसके बारे में 20 मिनट के चार्ज में दिनभर की बैटरी लाइफ दिए जाने का दावा है। OnePlus 6T McLaren Edition के रिटेल बॉक्स में मैकलेरन का लोगो है। इसे स्पीडमार्क के नाम से जाना जाता है।
 

OnePlus 6T McLaren Edition स्पेसिफिकेशन

10 जीबी रैम और वार्प चार्ज 30 तकनीक के अलावा OnePlus 6T McLaren Edition के बाकी स्पेसिफिकेशन आम वेरिएंट वाले ही हैं। डुअल-सिम OnePlus 6T McLaren Edition एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी रैम दिए गए हैं।

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T के इस स्पेशल एडिशन का फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

OnePlus 6T McLaren Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design with McLaren’s signature colours
  • Big, vibrant display
  • 
Excellent, up-to-date software
  • All-day battery life

  • Blazing fast Warp Charge system
  • कमियां
  • Awkward and slow in-display fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
  • Disappointing low-light camera quality
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम10 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
  2. आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर
  3. MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
  4. 5 हजार सस्ता खरीदें Motorola का धांसू फोन, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  9. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  10. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »