OnePlus 6T के थंडर पर्पल वेरिएंट का पता चला, 30 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

OnePlus ने हाल ही में 2018 के अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को लॉन्च किया था। OnePlus 6 की तरह नए वनप्लस 6टी स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग में उतारा गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 2 नवंबर 2018 10:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T से बीते महीने ही उठा है पर्दा
  • वनप्लस 6 के भी स्पेशल एडिशन वेरिएंट हुए थे पेश
  • वनप्लस 6टी के थंडर पर्पल वेरिएंट को भारत लाए जाने की उम्मीद

मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग में उतारा गया है OnePlus 6T

OnePlus ने हाल ही में 2018 के अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को लॉन्च किया था। OnePlus 6 की तरह नए वनप्लस 6टी स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग में उतारा गया है। लेकिन वनप्लस के पिटारे में कुछ और भी है। इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियां तो यही इशारा करती हैं कि OnePlus 6T के थंडर पर्पल वेरिएंट पर काम चल रहा है और इसे महीने के आखिर तक पेश किया जाएगा, लेकिन सीमित संख्या में। याद रहे कि OnePlus 6 के सिल्वर व्हाइट और मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट मार्केट में उतारे गए थे।

न्यू यॉर्क में OnePlus 6T के ग्लोबल लॉन्च के बारे में रेडिट पर पोस्ट किए गए थ्रेड में ऑरिजनल अपलोडर के स्क्रीनशॉट से वनप्लस 6टी के थंडर पर्पल वेरिएंट का खुलासा हुआ है। यह वनप्लस के सब्मिट ए टिकट पेज के ड्रॉप डाउन में मौज़ूद था। लिस्टिंग को बाद में हटा लिया गया। अब यह वनप्लस 6टी को सिर्फ मिरर ब्लैक और मिडनाइनट ब्लैक रंग में दिखाता है।

वहीं, ट्विटर पर एक जवाब में Alexander Spengler ने कथित अमेज़न जर्मनी की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें OnePlus 6T Thunder Purple वेरिएंट के प्री-ऑर्डर का ज़िक्र है। लिस्टिंग के मुताबिक, जर्मनी में इस कलर वेरिएंट की बिक्री 30 नवंबर 2018 से शुरू हो सकती है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है और इसकी कीमत 579 यूरो (करीब 48,300 रुपये) है। यही दाम बाकी दो कलर वेरिएंट का भी है।

फिलहाल, हमें थंडर पर्पल वाले वेरिएंट के लुक के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता है। संभव है कि लॉन्च नज़दीक आने पर स्थिति और साफ हो जाए। यह भी नहीं पता है कि इस वेरिएंट को भारत लाया जाएगा या नहीं, लेकिन कंपनी की पुरानी रणनीति तो इसके भारत में भी लाए जाने की उम्मीदों को जगाती है। सिर्फ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया OnePlus 6 Marvel Avengers Edition वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक रंग वाले वर्ज़न से 1,000 रुपये महंगा था। हम वनप्लस 6टी के थंडर पर्पल वेरिएंट के साथ भी कुछ ऐसी ही बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus, OnePlus 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.