OnePlus 6T यूजर्स को आ रही है यह समस्या

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T में कुछ यूजर्स को समस्या आ रही है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 18:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • वनप्लस 6टी हकीकत में OnePlus 6 का अपग्रेड है

OnePlus 6T यूजर्स को आ रही है यह समस्या

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T में कुछ यूजर्स को बैटरी खपत की समस्या आ रही है। वनप्लस 6टी को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। OnePlus 6T पहला ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन था जिसे एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ उतारा गया था। OnePlus अपने डिवाइस के लिए बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने ना केवल वनप्लस 6टी और OnePlus 6 के लिए बल्कि OnePlus 3 स्मार्टफोन के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए हैं।

कई यूजर्स ने बैटरी खपत में तेजी से गिरावट को रिपोर्ट किया है लेकिन अभी इस समस्या को फिक्स नहीं किया गया है। यूजर्स ने आधिकारिक OnePlus फोरम पर बैटरी में तेजी से खपत की समस्या के बारे में बताया। कई यूजर्स का कहना है कि गूगल प्ले सर्विस पहले की तुलना में अधिक बैटरी खपत कर रही है। कुछ यूजर्स ने Reddit पर भी समस्या की जानकारी दी है।
Advertisement

यह विस्तृत समस्या नहीं है, कई यूजर ने कहा कि उनके फोन में सभी चीजें सही ढंग से कार्य कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी खास ऐप या फिर अपडेट की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उम्मीद है कि फैक्टरी रिसेट इस समस्या को ठीक कर सकती है। ध्यान दें कि रिसेट करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर रखें। याद करा दें कि OnePlus 6T को पिछले साल अक्टूबर माह में लॉन्च किया गया था। वनप्लस ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। पिछले महीने कंपनी ने OnePlus 6T McLaren Edition को भी लॉन्च किया था।
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।
Advertisement

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 6T, OnePlus 6T Battery
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.